13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार से 53 किग्रा गांजा डिलेवर करने आए थे एक वकील और चार साथी गिरफ्तार

- तिलवारा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आरोपियों में एक अधिवक्ता भी शामिल, मौके से हथियार भी बरामद

2 min read
Google source verification
Crime

Crime

जबलपुर. तिलवारा थाना क्षेत्र में कार से गांजा डिलेवर करने आए तस्कर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने कार को घेर लिया। कार में चालक सहित पांच व्यक्ति सवार थे। सभी को उताकर कार यूपी 66 टी-2121 की जांच की गई। उसमें पिछे की सीट के पीछे डिक् की में खाकी रंग के टेप से चिपके 53 पैकेट मिले। तीन पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला। तौल करने पर कुल 53 किलो 270 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमती लगभग 5 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपियों की तलाश लेने पर उनके कब्जे से 1 पिस्टल और 2 मैगजीन में 7 कारतूस कमर में खोंसे हुए मिले। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक आरोपी अधिवक्ता है।
आरोपियों में 1 दमोह और 1 सतना का-
गिरफ्तार आरोपियों में एक दमोह और एक सतना जिला का निवासी है। बाकी तीन जबलपुर के रहने वाले है। आरोपियों के विरुद्ध तिलवारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों में शीतलामाई निवासी 55 वर्षीय हरिहर प्रसाद प्रजापति, तहसील चौक के पास सत्यमेव जयते अपार्टमेंट के डी ब्लॉक निवासी 54 वर्षीय अनिल कुमार शुक्ला, संजीवनी नगर दुर्गा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय विवेक राय, अमरपाटन निवासी 34 वर्षीय राजा मिश्रा(हाल मुकाम परेठा ग्राउंड, रामपुर) और दमोह के जबलपुर नाका निवासी 26 वर्षीय अजय यादव शामिल है। गिरफ्तार अनिल शुक्ला पेशे से अधिवक्ता है।
मौके से दो दोपहिया वाहन भी बरामद-
पुलिस के अनुसार रविवार की रात को अधिवक्ता कार से अपने साथियों के साथ गांजा की खेप लेकर गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास दुबे डेयरी के नजदीक खड़ा था। जहां कार खड़ी थी वहां सामने अनिल शुक्ला का खेत है। मौके पर दो दोपहिया वाहन भी मिले है। इसमें एक बाइक में नंबर प्लेट नहीं थी। एक अन्य मोपेड एमपी 20 एसएस-7516 को भी मौके से कार के साथ बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों से गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।