
life insurance frauds cases and fake insurance policy
कटनी। एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम की फर्जी पॉलिसी के फेर में फंस कई निवेशकों की जिंदगी भर की कमाई डूब गई। एक बीमा एजेंट की लच्छेदार बातों और अच्छा रिफंड पाने के लालच में कई लोगों ने उसके बताएं पॉलिसी मेंं लाखों रुपए का निवेश किया। निवेशक कई वर्ष तक पॉलिसी का मैच्युरिटी पिरियड पूरा होने का इंतजार करते रहे। लेकिन जब वह वक्त आया तो उनके खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई। उन्हें बीमा एजेंट ढूंढे नहीं मिला। वे जब बीमा कंपनी के दफ्तर पहुंचे तो उनके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
एक रिटायर्ड कर्मी को 24 लाख का चूना
माधवनगर पुलिस के अनुसार समदडिय़ा कालोनी निवासी रमेश गुप्ता बिजली कंपनी से रिटायर्ड है। उनसे वर्ष 2002 में एजेंट ने संपर्क किया था और उन्हें महागोल्ड पॉलिसी में अच्छा रिफंड मिलने की जानकारी दी थी। एजेंट की बातों में फंसकर रमेश ने वर्ष 2002 से 2017 तक अलग-अलग खातों में कुल 23 लाख 92 हजार 509 रुपए जमा किए। अवधि खत्म होने पर उन्होंने रिफंड के लिए कंपनी कर्मचारियों से संपर्क किया तो अधिकतर नंबर बंद मिले। जो नंबर चालू थे, उनमें पैसा वापस न होने व इस नाम की कंपनी नहीं होने की जानकारी दी गई।
महागोल्ड नाम की पॉलिसी नहीं
बीमा एजेंट द्वारा आकर्षक रिफंड पॉलिसी का ब्योरा देने पर रिटायर्ड कर्मी ने अपने जीवन भर में जोड़े गए रुपए उस पॉलिसी में निवेश किए। बीमा एजेंट ने जीवन बीमा महागोल्ड पॉलिसी के नाम पर करीब 15 वर्ष तक रिटायर्ड कर्मी से प्रीमियम की राशि एक फर्जी खाते में जमा कराई। स्कीम पूरी होने पर जब रिटायर्ड कर्मी अपनी राशि लेने के लिए बीमा कंपनी के कार्यालय पहुंचा तो उसे बताया गया कि उनके नाम पर कोई पॉलिसी नहीं है। पूछताछ में पता चला कि जीवन बीमा की महागोल्ड नाम से कोई पॉलिसी नहीं है।
अलग-अलग खाते में जमा हुई रकम
पुलिस ने रिटायर्ड कर्मी की शिकायत पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीमा एजेंट ने पीडि़त से हर बार अलग-अलग खातों में रुपए जमा कराए है। इन खातों की संख्या 10 से अधिक बताई जा रही है। इसमें अधिकांश बैंक खाते दिल्ली और मुंबई के पते पर है। मामले की जांच होने पर बीमा पॉलिसी के नाम पर बड़े घोटाले और करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का प्रकरण सामने आने की आशंका है।
Updated on:
14 Nov 2017 05:19 pm
Published on:
08 Nov 2017 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
