26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइव वीडियो- जब देखते ही देखते सीवर लाइन के गड्ढे में बाइक समेत समा गया युवक

शहर के विकास कार्यों की खुली पोल, अधूरे निर्माण बने जानलेवा, हो चुकी हैं कई मौत 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 11 Jan 2017, 3:34 PM IST

viral videos, Live Videos, Live Videos young boy a

viral videos, Live Videos, Live Videos young boy accident, boy dropped sewer lines with bike, municipal corporation jabalpur, smart city,

जबलपुर। वो भगवान का नाम लेकर अपने घर से निकला था। उसे क्या पता था कि आज उसके साथ कुछ ऐसा होगा कि उसकी जान हलक पर आ जाएगी। लेकिन भगवान का शुक्र है कि वह सकुशल है। दरअसल गढ़ा मार्ग पर सीवर लाइन का काम चल रहा है। एक युवक अपने घर से काम पर जाने निकला था, लेकिन बिना आगे चलकर वह सीवर लाइन के गड्ढे में गिर गया। चंूकि गड्ढों के आस-पास कोई बोर्ड नहीं था, इसलिए वह ध्यान नहीं दे पाया।

हो चुकी हैं कई मौतें

शहर को नंबर वन बनाने और स्मार्ट सिटी के रूप में डेवलप करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। वहीं अधूरे निर्माण लोगों के लिए जानलेवा बनते जा रहे हैं। शहर के चारों तरफ आधे-अधूरे कार्यों के कारण लोगों को जीना मुश्किल हो गया है, खासकर सीवर लाइन के गड्ढे अकाल मौत बनकर जहां-तहां खुले पड़े हैं। जिन्हें पूरा करने वाले जिम्मेदारों ने आंखें बंद कर रखी हैं।

देखें लाइव वीडियो-