5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में मिठाई की दुकान खोलने अनुमति दे रहा प्रशासन, इनको मिली अतिआवश्यक सेवा में मंजूरी

जबलपुर में मिठाई की दुकान खोलने अनुमति दे रहा प्रशासन, इनको मिली अतिआवश्यक सेवा में मंजूरी

less than 1 minute read
Google source verification
sweet shop

दिवाली में बिकती रहेंगी मिठाईयां, सैंपल लेकर खाद्य विभाग ने भेज दिया जांच के लिए

जबलपुर। शहर में एक तरफ लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अति आवश्यक सेवाओं राशन, दवा, दूध आदि दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है। अब अफसरों ने बेकरी और ड्रायफूड की आड़ में मिठाई दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी है। अनुविभागीय दंडाधिकारी की तरफ से जारी इस अनुमति पत्र ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग भी टूट रही है। कुछ क्षेत्रों में वाहन मैकेनिकों ने भी दुकानें खोल ली हैं। जानकारी के अनुसार नौदरा ब्रिज स्थित हीरा स्वीट्स एंड ड्रायफूड की दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। दुकान संचालक अश्विनी के आवेदन पर एक कार और स्टाफ को भी अनुमति दी गई है। इसी तरह मदन महल में इसी की शाखा के संचालक विनीत को हीरा स्वीट्स खोलने की मंजूरी दी गई है। यहां भी एक कार सहित स्टाफ आएंगे-जाएंगे।

गजब की अफसरशाही
बेकरी और ड्रायफूड की आड़ में दे दी मिठाई दुकान खोलने की अनुमति

खुल गईं वाहन रिपेयरिंग की दुकानें-
डॉ. बराट रोड पर दो बाइक मैकेनिक दिन भर दुकानें खोले रहे हैं। यहां बाइक की सर्विसिंग हो रही है। यहां से दिनभर पुलिस, नगर निगम व जिला प्रशास के जिम्मेदारों का आवागमन होता है। इसके बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी तरह सिविल लाइंस, मदन महल में मोची की दुकानें खुल रही हैं।