4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: जबलपुर सीट से BJP ने आशीष दुबे को बनाया उम्मीदवार, जानिए कौन हैं?

MP LOK SABHA SEATS BJP CANDIDATE : आशीष दुबे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उन्होंने पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी भी संभाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
jabalpur_lok_sabha_seat_ashish_dubey.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में भाजपा ने 11 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि 13 पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया है। आशीष दुबे वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री भी हैं।


जबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए आशीष दुबे की गिनती भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती है। वो वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और इससे पहले जबलपुर ग्रामीण के अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। संघ और संगठन की पृष्ठभूमि वाले आशीष दुबे सरल, सौम्य स्वभाव के माने जाते हैं और उनकी पार्टी के सभी गुटों और नेताओं से अच्छे संबंध हैं। आशीष दुबे के पिता स्वर्गीय अंबिकेश्वर दुबे भी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उन्होंने भी पार्टी में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : गुना से केपी यादव का टिकट कटा, ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा उम्मीदवार


मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 4 : रतलाम सीट से गुमान सिंह का टिकट कटा, अनिता नागर भाजपा उम्मीदवार