13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : रतलाम सीट से गुमान सिंह का टिकट कटा, अनिता नागर भाजपा उम्मीदवार

MP LOK SABHA SEATS BJP CANDIDATE : मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी अनीता चौहान को भाजपा ने रतलाम सीट से बनाया उम्मीदवार।

2 min read
Google source verification
ratlam_lok_sabha_seat_anita_nagar.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में भाजपा ने 11 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि 13 पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। रतलाम लोकसभा सीट (Ratlam Lok Sabha Seat) पर मौजूदा सांसद गुमान सिंह डामोर (Guman Singh Damor) का टिकट काटकर भाजपा ने नए चेहरे के तौर पर अनिता नागर चौहान (Anita Nagar Singh) को उम्मीदवार बनाया है।


रतलाम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाई गईं अनिता नागर सिंह चौहान की बात करें तो वो मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नागर सिंह चौहान की पत्नी हैं जो कि दो बार से अलीराजपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। यहां ये भी बता दें कि इस बार हुए जिला पंचायत चुनाव में अनिता नागर को 13 में से 12 वोट मिले थे।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : गुना से केपी यादव का टिकट कटा, ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा उम्मीदवार


रतलाम सीट से वर्तमान सांसद गुमान सिंह डामोर का टिकट कटने का बड़ा कारण पार्टी का सीट पर कराया गया आंतरिक सर्वे बताया जा रहा है। पता चला है कि सर्वे में गुमान सिंह डामोर रतलाम ग्रामीण सीट के अलावा कहीं पर भी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के तौर पर पहली पसंद नहीं बन पाए थे तो वहीं अनिता नागर चौहान पांच विधानसभा सीटों पर पहली पसंद बनकर सामने आई थीं।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 4 : विदिशा से शिवराज सिंह चौहान तो गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार, देखें लिस्ट

भाजपा ने 24 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके