MP Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके चलते जबलपुर संभाग के जिलों सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है।
MP Weather Update: एमपी के कई शहरों में मौसम ने करवट बदल ली है। जबलपुर संभाग सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले सप्ताह हो रही बारिश से लोग थक गए थे। अब चिलचिलाती धूप के कारण उमस भरी गर्मी भी रास नहीं आ रही है। जबलपुर में 4 दिन से बारिश थमी है।
मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद फिर मानसून सक्रिय होगा। इसके चलते जबलपुर संभाग के जिलों सहित पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। जबलपुर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। 48 घंटे बाद एक बार फिर स मानसून सक्रिय हो सकता है।
शहर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा। हवा में नमी 86 फीसदी दर्ज की गई। 24 घंटे में 1.8 मिमी वर्षा के साथ सीजन में कुल वर्षा का आंकड़ा 632.3 मिमी (24.9 इंच ) पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मानसून ट्रफ ऊपरी हिस्से में है। कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं होने से बारिश के दौर में कमी आई है। 24 जुलाई के आसपास से बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर बनने की उम्मीद है। इसके कारण जबलपुर सहित पूर्वी मप्र के जिलों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।
जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश का दौर रहेगा।