8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhya Pradesh: अदाणी समूह भी करेगा 10 हजार करोड़ का निवेश, देखें रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव की Updates

jabalpur regional industry conclave 2024: मध्यप्रदेश के जबलपुर (jabalpur) में शनिवार को रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किया। यहां कई देशों के निवेशकों ने मध्यप्रदेश में दिलचस्पी दिखाई है।

3 min read
Google source verification
jabalpur regional industry conclave 2024

jabalpur regional industry conclave 2024

jabalpur regional industry conclave 2024: जबलपुर में आज शनिवार को रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव 2024 हो रही है। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के संभागीय स्तर की रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव उज्जैन के बाद जबलपुर में चल रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री एवं ब्यूरोक्रेट्स मौजूद थे। जबलपुर के नेताी सुभाषचंद्र बोस कन्वेंशन सेंटर में 5 देशों और 9 राज्यों के 3500 से अधिक निवेशक भी आए हुए हैं।

मध्यप्रदेश के जबलपुर (jabalpur) में शनिवार को रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने किया। यहां कई देशों के निवेशकों ने मध्यप्रदेश में दिलचस्पी दिखाई है। निवेशकों में अदाणी ग्रुप भी शामिल हैं।

जबलपुर में अदाणी ग्रुप से जुड़े अशोक वाधवान, एडवांस वेपन इक्यूपमेंट इंडिया लि. के राजेश चौधरी, सैन्य वाहन निगम लि. के सीएमडी संजय द्विवेदी भी शामिल हैं। मध्यप्रदेश में जल्द ही अदाणी ग्रुप शिवपुरी के पास 10 हजार करोड़ का निवेश करने की तैयारी में है। अदाणी ग्रुप गोला-बारूद उत्पादन से जुड़ी यूनिट स्थापित कर सकता है।

संबंधित खबर:हाइड्रोजन ईंधन से दौड़ेंगे सेना के वाहन, वीएफजे और निजी कंपनी मिलकर बनाएंगे इंजिन

Live Updates

2.45 pm

सीएम का ऐलानः जबलपुर में स्किल डेवलपमेंट और हीरा तराशने की भी होगी व्यवस्था

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंडस्ट्री कान्क्लेव में घोषणा की है कि जबलपुर में रेडीमेड गारमेंट्स टैक्सटाइल की संभावनाओं को देखते हुए एक अति-आधुनिक स्किल डेवलपमेंट केंद्र खोला जाएगा। इसमें बहनों के लिए भी खास सुविधाएं होंगी। इससे टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। गारमेंट और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के प्रमोशन के लिए जबलपुर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित होगा। वहीं मोहन यादव कहा कि मध्य प्रदेश में हीरे बहुत निकलते हैं और उनके तराशने की भी यहां पर व्यवस्था की जाएगी।

डा. मोहन यादव ने कहा कि आईटी सेंटर के रूप में इंदौर जबलपुर भोपाल ग्वालियर इमर्ज कर रहे हैं हमारे पास 7 आईटी पार्क हैं। चार प्राइवेट सेज, टीसीएस, इंफोसिस, एस टेक्नोलॉजी इंपैक्ट जैसी कंपनियां काम कर रही है, 50 से ज्यादा आईटी कंपनी यहां काम कर रही है। 5 लाख प्रॉफिट का एडिशनल एरिया विकसित कर रहे हैं आईटी पार्क के लिए। डाटा सेंटर डेवलप कर रहे हैं।

यादव ने कहा कि मोदी गवर्नमेंट में डिफेंस को काफी महत्व मिलने वाला है और यहां डिफेंस को लेकर अच्छी संभावना है। सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इज ऑफ लिविंग है। एक लाख स्क्वायर फीट का आईटी पार्क बना रहे हैं। नवंबर तक इसके लोकार्पण की संभावना है।

1.30 pm

मोहन यादव ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, उत्तर प्रदेश सभी स्टेट जो डाटा सेंटर की विषय में आगे बढ़ रहे हैं उनका अध्ययन करके हमने उनसे बेहतर पॉलिसी बनाने को लेकर काम किया है, जिससे आईटी सेक्टर को मध्य प्रदेश में डाटा सेंटर एस्टेब्लिश करने के लिए 75% तक की रिबेट पर जमीन दे रहे हैं। इन्वेस्टमेंट में लोन पर भी 6% की सब्सिडी भी देंगे।

01.00 pm

अडाणी समूह एमपी में करेंगे 10 हजार करोड़ का निवेश

यह भी सूचनाएं मिल रही हैं कि मध्यप्रदेश में अदाणी समूह के निवेश की बातचीत लगभग फाइनल हो गई है। अदाणी समूह शिवपुरी जिले में 10 हजार करोड़ का निवेश कर सकता है। यह निवेश डिफेंस प्रोडक्शन के लिए किया जा सकता है। शिवपुरी में डिफेंस यूनिट लगाई जा सकती है।

12.15 pm
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर आने वाले सभी निवेशकों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं।

11.45 AM
जबलपुर कान्क्लेव में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर रीजनल इंडस्ट्री कान्क्लेव का उद्घाटन किया। इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप भी थे।

11.40 AM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जबलपुर में "रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव" के शुभारंभ के पूर्व इसके आयोजन स्थल "नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र" का लोकार्पण कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

11.30 AM
मुख्यमंत्री जबलपुर पहुंचे। यहां सरकार के मंत्री राकेश सिंह ने उनका स्वागत किया। यह आयोजन जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कंवेशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है।

राउंड टेबल पर होगी चर्चा

जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्र की निवेश संभावनाओं पर केंद्रित 5 क्षेत्रीय सत्र होंगे। इनमें कृषि, खाद्य एवं डेयरी प्रसंस्करण, रक्षा, खनन एवं खनिज, कपड़ा एवं परिधान तथा पर्यटन शामिल है। उद्योग संघों, स्टार्ट-अप्स एवं रक्षा, कपड़ा एवं परिधान के विशेषज्ञों के साथ राउंड-टेबल चर्चा होगी।