1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 साल की लड़की से दुराचार, 17 साल का लड़का गिरफ्तार

14 साल की लड़की से दुराचार, 17 साल का लड़का गिरफ्तार  

2 min read
Google source verification
College will also do 'Poxo Act'

College will also do 'Poxo Act'

जबलपुर। थाना ग्वारीघाट मे 3-1-19 को ग्वारीघाट क्षेत्रांर्गत निवासी पिता अपनी 14 वर्षिय बेटी के साथ एक 17 वर्षिय किशोर को लेकर पहुंचा एवं रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह दिनॉक 2-1-19 को अपनी मॉ के साथ बैंक गया था, उसकी 14 वर्षिय बेटी अपनी बुआ के साथ दुकान पर थी, जो शाम लगभग 4 बजे बुआ से यह कह कर गयी कि घर जा रही हूॅ, वह मॉ के साथ बेंक से घर पहुचा तो बेटी घर पर नहीं मिली, न ही दुकान पर मिली। बेटी की तलाश करते रहे।
3-1-19 को वह तलाश करते हुये तिलवारा घाट पहुचा तो उसकी बेटी एक टपरे के सामने एक लडके के साथ चाय पीती हुई मिली, दादी के द्वारा पूछने पर उसकी बेटी ने बताया कि आटो चलाने वाला अमन राजपूत(काल्पनिक नाम )उसे यह कह कर आटो मे बैठाकर ले गया कि मै तुमसे प्यार करता हूॅ और शादी करूंगा, पहले उसे भंवरताल गार्डन में घुमाया उसके बाद उसे अपने घर मदनमहल ले गया , घर पर कोई नहीं था, रात में घर के पीछे गैरिज में खडी कार मे जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया तथा सुबह उसे आटो मे बैठाकर तिलवारा घाट ले गया था। 17 वर्षिय अमन राजपूत शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर उसकी 14 वर्षिय बेटी को भगाकर ले गया एवं उसके साथ गलत काम किया है। रिपोर्ट पर धारा 363, 366, 376(2)आई, 376(2)एन भादवि 5 एल, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

छेडछाड करने वाले आरोपी की तलाश
थाना बेलबाग में दिनॉक 3-1-19 को 28 वर्षिय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि संदीप पासी से फोन पर बातचीत होती थी, फिर उसने बात करना बंद कर दी, पिछले 15 दिनों से संदीप उससे जबरदस्ती मोबाईल पर बात करने एवं साथ में घूमने जाने को कह रहा है, दिनॉक 2-1-19 को उसका पीछे-पीछे घर तक आ गया एवं अश्लील कमेंटस कर रहा था। रिपोर्ट पर धारा 354, 354 क, 354 घ भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
14 वर्षिय किशोर को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अज्ञात के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
थाना रांझी में दिंनॉक 3-1-19 को संजीव कुमार िंसह निवासी मानेगॉव चम्पानगर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका भतीजा आनंद सिंह राजपूत उम्र 14 वर्ष दिनॉक 2-1-19 को शाम 7 बजे दोस्त के घर से कॉपी लेकर आता हूॅ कहकर गया था जो वापस नहीं लौटा, कोई अज्ञात 14 वर्षिय आनंद सिंह को बहला फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Story Loader