
misdeed with women
जबलपुर । तलाकशुदा महिला को युवक ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करने लगा। युवक ने शादी से इनकार कर दिया, तो महिला ने शनिवार को रांझी थाने में एफआइआर कराई। पुलिस ने बताया कि रांझी निवासी 30 वर्षीय महिला ने वर्ष 2007 में प्रेम विवाह किया था। उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति से वर्ष 2012 में तलाक हो गया था। तब से वह मायके में रहती है। अप्रैल 2013 में उसे मानेगांव निवासी शुभम कतिया ने शादी का झांसा दिया और शारीरिक शोषण करने लगा। लेकिन, हाल ही में शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
युवक को गिरफ्तार कर लिया
एक विधवा महिला और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खि़लाफ़ दुराचार का मामला दर्ज करते हूए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सिहोरा टीआई संजय दुबे ने बताया कि 26 वर्षीय महिला के पति की मौत हो गई है। वह अपने आठ साल के बेटे के साथ रहती है। करीब छह माह पहले महिला अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी मोहित खरे (24) उसके घर के पास आकर खडा हो गया और पूछा आपके यहां शौचालय बना है। नहीं बना है तो मै बनवा दूंगा। यही कहते हुए बहाने से मोहित आने जाने लगा। एक दिन रात 11 बजे मोहित ने घर के बाहर से आवाज लगाई। महिला ने दरवाजा खोला तो मोहित ने उसे पकड लिया। जबरदस्ती उसके साथ गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी।
रोका और अपशब्द कहने लगा
एक युवक ने महिला से छेड़खानी की, महिला ने विरोध किया तो आरोपित उसके घर पहुंच गया। जहां गाड़ी खड़ी कर वह गाना बजाने लगा, इसका विरोध करने पर आरोपित ने महिला की मां से मारपीट की। घटना गुरुवार रात की है। हनुमानताल पुलिस ने शनिवार को मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि २० वर्षीय महिला गुरुवार रात बाजार गई थी। जहां उसे अरसद उर्फ छर्रा ने रोका और अपशब्द कहने लगा। महिला लौट रही थी, तब भी आरोपित ने उसका पीछा किया। वह पीछे-पीछे उसके घर पहुंच गया और वहां अपनी कार खड़ी कर गाने बजाने लगा। तब महिला ने यह बात मां को बताई। उसकी मां बाहर पहुंची और आरोपित को एेसा करने से मना किया, तो उसने महिला से मारपीट की।

Updated on:
15 Apr 2018 11:51 am
Published on:
15 Apr 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
