
molestation case Security guard prang female worker in medical college
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए गार्ड्स से ही महिलाएं असुरक्षित है। शुक्रवार की रात को मेडिकल अस्पताल के दो गार्ड्स नशे में धुत होकर ड्यूटी कर रहे थे। नशे में झूम रहे इन गाडर्््स ने पहले तो आने-जाने वाले लोगों से आपत्तिजक बातें की। उसके बाद अस्पताल की एक महिला कर्मचारी को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया। विरोध करने पर गार्ड्स ने जमकर उत्पात मचाया। शुक्रवार की रात को हुई घटना पर दो दिन तक परदा डालने की कोशिश की गई। लेकिन जब पीडि़ता ने शिकायत की तो मामले में दिल्ली तक हड़कंप मच गया।
होली के दिन की घटना
नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए दो गार्ड होली की रात को ड्यूटी के दौरान नशे में थे। आरोप है कि लोगों ने इसकी शिकायत सुपर वाइजर प्रभात शर्मा से की। शर्मा ने इन्हें नहीं रोका व कार्रवाई नहीं की। होली की रात को मस्ती के माहौल में सुरक्षा कर्मियों ने तमाम हदें पार कर दी। नशे की हालत में एक महिला कर्मचारी से अभद्रता की। आरोपित सुरक्षा कर्मियों के नाम योगेश एवं अंशुल बताए जा रहे है।
Published on:
05 Mar 2018 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
