19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon alert 2025 : मप्र में आ रहा मानसून, जून के दूसरे सप्ताह में दे सकता है दस्तक

Monsoon alert 2025 : केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद अनुमान है कि मध्य प्रदेश में भी यह जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है।

2 min read
Google source verification
फोटो: AI

फोटो: AI

Monsoon alert 2025 : केरल में तय समय से पहले मानसून पहुंचने के बाद अनुमान है कि मध्य प्रदेश में भी यह जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है। मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़ तक पहुंच गया है। परिस्थितियां अनुकूल रहीं, तो 10-12 दिनों में मानसून जबलपुर सम्भाग के बालाघाट, डिंडोरी जिलों के जरिए प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की सम्भावना है।

Read more : Corona alert : जबलपुर में तैयारी पूरी, शहर, 900 बिस्तर बढ़े, ऑक्सीजन भी पर्याप्त

Monsoon alert 2025 : कछपुरा ब्रिज पर छाया धूल का गुबार

फिलहाल जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके चलते बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को भी जबलपुर में सुबह से तेज गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ एक्टिव के असर से शुक्रवार को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में गरज चमक के साथ आंधी, बारिश की सम्भावना जताई गई है।

Monsoon alert 2025 : सामान्य से तीन डिग्री नीचे पारा

गुरुवार को दिन भर बादलों की मौजूदगी रही। दोपहर बाद तेज हवा चलने से दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम था।

Monsoon alert 2025 :मानसून के बने समीकरण

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है। इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है। दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की सम्भावना है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहा, तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। उम्मीद है कि मानसून जबलपुर सम्भाग से प्रवेश कर प्रदेश में 10-12 जून तक आ जाएगा।