
heavy rain,monsoon alert,heavy rain alert,monsoon alert in mp,mp monsoon alert,#monsoon alert.bhopal,monsoon alert news
जबलपुर. श्रावण मास में पानी के लिए तरसाने वाले काले मेघा दो दिन से मेहरबान है। लगातार बूंदाबांदी कर रहे बादलों ने गुरुवार की बारिश से पहली बार सावन महीने का अहसास कराया। बुधवार देर रात से आकाशीय चमक के साथ बौछारे पड़ी। यह सिलसिला रुक-रुक गुरुवार शाम तक जारी रहा। बारिश से तापमान भी काबू में आ गया। अधिकतम तापमान में तेज गिरावट आयी। दिन और रात दोनों वक्त पर तापमान सामान्य के बराबर हो गया। इससे दो दिन पहले तक उमस और चिपचिपी गर्मी से बेचैन लोगों को राहत मिली है। बरसात देखकर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। बारिश के साथ ही ठंडी हवा के झौंके से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रात 12 बजे से गुरुवार शाम 5.50 बजे तक 33.9 मिमी वर्षा रेकॉर्ड की गई है। बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी के क्रम से शहर में कुछ सड़कों के हिस्से सहित कई जगह पर पानी भर गया। कहीं कीचड़ फैल गया। बारिश के साथ बिजली की आंख मिचौली भी जारी रही।
दो दिन में 6 डिग्री लुढ़का पारा
बुधवार देर रात और गुरुवार को कुछ देर के लिए झमाझम और फिर कई किस्त में बारिश की हल्की बौछारे पड़ी। चौबीस घंटे में धूप नहीं निकलने और वर्षा से अधिकतम तापमान तेजी से गिरावट आयीं। मंगलवार के अधिकतम तापमान (36.8) के मुकाबले तापमान 6.4 लुढ़क-कर गुरुवार को 30.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 23.8 डिग्री रेकॉर्ड हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों स्तर पर तापमान सामान्य के बराबर हो गया है। आद्र्रता सुबह के समय 93 और शाम को 88 प्रतिशत दर्ज की गई है। दक्षिण-पूर्वी हवा 3-4 किमी प्रति घंटा की औसत गति से चली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाली की खाड़ी के ऊपर निर्मित चक्रवात के कारण संभाग के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बारिश हो रही है। शुक्रवार को संभाग के अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है।
Published on:
25 Jul 2019 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
