
UP Monsoon: यूपी में 48 घंटे में दस्तक देगा मानसून | AI Generated Image
Monsoon astrology : आषाढ़ माह लगे तीन दिन हो चुके हैं। लेकिन सूर्यदेव हैं कि मान ही नहीं रहे। सुबह उदय होते ही उनका तेज आग उगलने लगता है। हालांकि शनिवार रात बरसीं कुछ बूंदों ने राहत तो दी, किंतु रविवार की सुबह वह राहत काफुर हो गई। हालांकि शाम को चली हवाओं ने सुकून देने का काम कर दिया। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो आगामी सप्ताह में ग्रहों की बन रही युति और राशि परिवर्तन के बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। जो आषाढ़ के साथ ही माघ और सावन तक झमाझम बारिश के योग भी बना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य सचिनदेव महाराज ने बताया जून की 21 एवं 22 तारीख से मानसून सक्रिय होने की संभावना प्रबल हो रही हैं। इन दोनों दिनों में वृष राशि का चंद्रमा रहेगा, मंगल का कर्क से सिंह राशि में 21 को प्रवेश भी हो रहा है। इसी सप्ताह में दो दिन बाद 24 जून को बुध का कर्क राशि में प्रवेश होगा। मंगल, चंद्रमा और बुध मिलकर जो युति बना रहे हैं वह अच्छी बारिश के संकेत दे रहे हैं। ये अच्छी बारिश के ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में इनका राशि परिवर्तन मानसून को सक्रिय करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इसी महीन के अंत में 30 जून, दिन सोमवार को मघा नक्षत्र रहेगा, इस दौरान संपूर्ण मानसून सक्रिय हो जाएगा। मध्यभारत में ग्रहों की यह स्थिति अच्छे मानसून का संकेत दे रही है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार 11 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह में भी ग्रहों की अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। जिससे इस बार का सावन झमाझम रहने की पूर्ण संभावना दिखाई दे रही है। इस महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन व नक्षत्रों की युति इसे प्रबलता प्रदान कर रही है।
Updated on:
16 Jun 2025 11:13 am
Published on:
16 Jun 2025 11:12 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
