28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सधी चाल से चल रहा ‘मानसून’, जून की इस तारीख को करेगा धमाकेदार एंट्री

MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है।

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Monsoon 2025 (फोटो सोर्स: पत्रिका)

MP Weather Update: हरियाणा व पूर्वी बिहार में बने ऊपरी हवा के चक्रवात की वजह से वातावरण में नमी आ रही है। इसके चलते एमपी के जबलपुर संभाग के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना हुआ है। जबलपुर में बादलों की आवाजाही रही। सूर्यदेव भी तपे।

मौसम विभाग की मानें, तो प्री मानसून गतिविधियों के चलते आगामी दो दिन तक जबलपुर सहित सभाग के जिलों में बादल बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, मानसून अभी तक अपनी औसत रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। 10-12 जून के आसपास डिंडोरी के रास्ते जबलपुर संभाग में मानसून पहुंच सकता है।

तीन सिस्टम, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। उत्तरी पाकिस्तान, जम्मू, पंजाब, हरियाणा और मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते जबलपुर सभाग सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-आंधी का दौर जारी रहेगा। इसके चलते तापमान में भी कमी हो रही है।

ये भी पढ़ें: रोड एक्सीडेंट में जान बचाने वालों को सरकार देगी '25 हजार रुपए'

रात में सामान्य से 6 डिग्री नीचे पारा

शहर में दिन भर बादलों की आवाजाही रही। लेकिन, तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान बढ़ा। यह 36.7 से बढ़कर 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान कम हुआ व 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से छह डिग्री कम था।