
बीएसएनएल
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद गुरुवार से अंकों की फीडिंग शुरू कर दी गई। उधर, माशिमं ने भी प्रायोगिक परीक्षाओं के अंकों को री-वेरिफिकेशन कर मुल्यांकन केंद्रों को भेज रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही परीक्षा कॉपियों के अंकों को लिफाफे में सील कर बोर्ड को भेजा जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गइ है। ये सारी कवायद माशिमं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जल्द से जल्द जारी करने के लिए कर रहा है। माशिमं की कसरत से जल्द ही नतीजों की संभावित तारीख जारी किए जाने की उम्मीद बढ़ गइ है।
इनका ढीला कामकाज
बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए जबलपुर में निर्धारित केंद्र में मूल्यांकन का कार्य समय से पहले पूरा कर लिया गया है। यहां कॉपियों की जांच का कार्य 25 अप्रैल को समाप्त हो गया, लेकिन कई जिलों में उत्तरपुस्तिकाओं की जांच अब भी जारी है। इन जिलों को 30 अप्रैल के पहले मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश जारी किए गए है। ताकि मई के पहले पखवाड़े में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके।
मूल्यांकनकर्ता कार्यमुक्त
एमएलबी स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र प्रभारी प्रभा मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। अंकों की फीडिंग स्कूल के शिक्षकों से कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा मंडल को अंक भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मॉडल स्कूल में प्रवेश शुरू
पंडित लज्जा शंकर झा शासकीय मॉडल उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) माध्यमिक विद्यालय जबलपुर की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लॉटरी पद्धति से चयन करने की बैठक एसडीएम ओमती सम्भाग अरविंद सिंह की अध्यक्षता में होगी। बैठक 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से विद्यालय के प्रेक्षा भवन में होगी।
Published on:
27 Apr 2018, 5:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.