1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक के चालक ने होश खोया, सामने से आ रहे मोपेड सवारों को रौंदा, एक की मौत

पीरबाबा बायपास पर हादसा, मोपेड सवार एक अन्य युवक की हालत भी गंभीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Deepankar Roy

•

Updated: 27 Apr 2018, 1:27 PM IST

accident

demi pic

जबलपुर/कटनी। बायपास रोड पर तेज गति से ट्रक दौड़ा रहा ड्राइवर अपना होश खो बैठा और सामने से आ रहे मोपेड सवारों को सीधी टक्कर मार दी। हादसा कटनी में पीरबाब बायपास के पास हुआ। इस दुर्घटना में मोपेड सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गइ। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माधव नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरु कर दी है।

देर रात दुर्घटना
माधव नगर पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात को लगभग 11.30 बजे दो युवक एक मोपेड से पीरबाबा बायपास पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। आमने-सामने से हुइ टक्कर में मोपेड सवार बुरी तरह घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गइ है। एक अन्य युवक घायल है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने शव को कब्जे में लिया है। मर्ग कायम करके मामले को जांच में लिया गया है।

देवरा टोला का है मृतक
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में जिस युवक की मौत हुइ है वह देवरा टोला का रहने वाला है। मृतक की पहचान अमित कुमार गौतम पिता ललित कुमार उम्र 30 साल के रुप में की गइ है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। मृतक के परिजन को सूचना मिली तो वे भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार को लेकर आपत्ति जताइ। इससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति भी निर्मित हुइ।

रौंदते हुए निकल गया ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बायपास पर हुआ यह हादसा बेहद खौफनाक था। ट्रक का ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। बेलगाम ट्रक के ड्राइवर को सामने से आ रहे मोपेड सवार नजर ही नहीं आए। ट्रक सीधे मोपेड सवारों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। ट्रक के मोपेड के ऊपर से गुजर जाने के कारण दोनों युवकों को गंभीर चोटे आयी।