1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पर बारी-बारी से जीती है कांग्रेस और भाजपा , इस बार है कांटे की टक्कर, इस बार कौन मारेगा बाजी ?

जबलपुर। शहर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र का मुकाबला रोचक रहा है। 1980 से 2018 के बीच हुए नौ विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा ने चार-चार, तो जनता दल ने एक बार चुनाव जीता। यहां 1993 से 2003 तक भाजपा लगातार तीन बार चुनाव जीती। पिछले तीन चुनाव को देखें, तो दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा ने जीत हासिल की।

2 min read
Google source verification
capture_2.png

mp election 2023

खास बात यह रही की इस विधानसभा चुनाव में आमने-सामने रहे कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार दोनों ही मंत्री रह चुके हैं। अंचल सोनकर 2003 में उमा भारती सरकार में मंत्री बने थे। कांग्रेसे के लखन घनघोरिया 2018 में सरकार बनने के बाद कमलनाथ सरकार में मंत्री बने।

इस विधानसभा में कांग्रेस 1990 से 2003 के बीच हुए चार चुनाव लगातार हारी थी। 1990 में जनता दल के मंगल पराग ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया। इसके बाद 1993 से 2003 के बीच हुए तीन चुनाव भाजपा के अंचल सोनकर जीते। परिसीमन के बाद वार्ड की तस्वीर बदली, तो 2008 में कांग्रेस के लखन घनघोरिया ने भाजपा के अंचल सोनकर को हरा दिया। 2013 के विधानसभा चुनाव में अंचल सोनकर ने लखन घनघोरिया को 1155 मतों के अंतर से हराया।

यह हार अंतर के कारण भी चर्चा में रही। क्योंकि ,घनघोरिया की गाडी का नंबर 1155 है। 2018 के चुनाव में लखन घनघोरिया ने जोरदार वापसी की। उन्होंने भाजपा के अंचल सोनकर को 35 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया। अब 2023 के चुनाव में दोनों ही दलों से दोनों उम्मीदवार फिर आमने-सामने हैं।

रोचक रहा है जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र का गणित

साल 1980

कांग्रेस: माया देवी: 16770
भाजपा: सुरेश: 6726
कांग्रेस: 10494 मतों से जीती

साल 1985

कांग्रेस: अच्छे लाल सोनकर: 18844
भाजपा: अंचल सोनकर: 10915
कांग्रेस: 7929 मतों से जीती

साल 1990

जनता दल : मंगल पराग: 18742
कांग्रेस: अच्छेलाल सोनकर : 16091
जनता दल : 2651 से जीता

साल 1993

भाजपा: अंचल सोनकर: 26879
कांग्रेस: अच्छेलाल सोनकर: 20150
भाजपा : 6829 वोट से जीती

साल -1998

भाजपा: अंचल सोनकर 24366
कांग्रेस: रमेश चौधरी 22786
भाजपा: 1580 मतों से कांग्रेस जीती

साल -2003

भाजपा: अंचल सोनकर: 34749
कांग्रेस: लक्ष्मी बेन: 28827
भाजपा: 5922 मतों से जीती

साल -2008

कांग्रेस: लखन घनघोरिया : 51934
भाजपा: अंचल सोनकर : 45232
कांग्रेस: 6702 मतों से जीती

साल -2013

भाजपा: अंचल सोनकर: 67167
कांग्रेस: लखन घनघोरिया: 66012
भाजपा: 1155 मतों से भाजपा जीती

साल -2018

कांग्रेस: लखन घनघोरिया: 90206
भाजपा: अंचल सोनकर: 55070
कांग्रेस: 35136 से वोट से जीती