
challan
MP News: पुलिस की चालानी कार्रवाई में लापरवाही किस कदर हावी है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण विजयनगर क्षेत्र से सामने आया है। यहां पुलिस चालान का टारगेट पूरा करने में ही मशगूल रही और आरोपी चोरी की बाइक का चालान कटवा कर रफूचक्कर हो गए। ऐसे में बाइक तो हाथ से निकल गई, चोरों के गिरोह का पर्दाफाश होने का मौका भी निकल गया।
शहपुरा खैरी मोहल्ला निवासी प्रवीण सिंह के घर से 28 अक्टूबर को उनकी बाइक एमपी 20 जेडपी 5218 चोरी हो गई। बाइक चोरी की रिपोर्ट शहपुरा थाने में दर्ज कराई। पुलिस जांच और पूछताछ का दावा करती रही। इस दौरान 25 नवम्बर को प्रवीण के पास एक मैसेज पहुंचा। मैसेज में उनकी बाइक का चालान काटे जाने की सूचना दी। यह मैसेज देखते ही प्रवीण के होश उड़ गए।
चोरों ने एक घर के बाहर से बाइक चोरी की। उससे तफरीह करते वक्त वे ट्रैफिक पुलिस के चेक प्वॉइंट पर पकड़ा गए। लेकिन आरोपियों ने बिना बहस किए चालान कटवाया और पुलिस की नाक के नीचे से चोरी की बाइक लेकर रवाना हो गए। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब बाइक मालिक के पास चालान कटवाने का मैसेज पहुंचा। अब पुलिस किसी भी तरह से अपने दामन पर लगे इस दाग को बचाने की कवायद में जुटी है।
ट्रैफिक थाने के एसआइ विजय पुष्कर ने 25 नवम्बर की रात लगभग सवा 11 बजे चोरी हुई बाइक का चालान काटा। उसमें उल्लेख किया कि बाइक में नम्बर प्लेट नहीं थी, इसलिए 500 रुपए जुर्माना राशि वसूली गई। मामले से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिरकार जब बाइक में नम्बर नहीं था, तो चेक प्वॉइंट पर पुलिस ने उसके दस्तावेज क्यों नही जांचे। यदि दस्तावेज जांचे गए होते, तो जहां चोरी हुई बाइक मिल जाती, वहीं पुलिस के हाथ शातिर चोर भी आ जाते।
Published on:
01 Dec 2024 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
