20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेरहम पुलिस- इतनी सी बात पर पुलिस ने युवक की चमड़ी उधेड़ दी

बेरहम पुलिस- इतनी सी बात पर पुलिस ने युवक की चमड़ी उधेड़ दी  

2 min read
Google source verification
MP Police brutally beaten a boy inside police station

MP Police brutally beaten a boy inside police station

जबलपुर। इन दिनों सिहोरा के थानों में सिर्फ पुलिस का ही बोल बाला है जिसके चलते यहां पर पुलिस आये दिन ही कुछ अलग करने पर आमदा है भले ही उसे किसी बेगुनाह या आरोप सिद्ध न होने पर बेरहमी से पीटना पड़ जाए लेकिन थाना प्रभारी के प्रभार में इन एसआई ने सिंघम बनने झूठी ही शानो शौकत बनाने में लगे हुए हैं जिसका मामला शनिवार को सामने आया।

news fact-

पुलिस ने लॉकप में बंदकर युवक की बेरहमी से की पिटाई
मझौली थाना का मामला
जानकारी के अनुसार मझौली थाना के क्षेत्र के ग्राम बुड़रई उमरिया ढिरहा निवासी पंगु यादव पिता सुरेश यादव (30वर्ष) है। जिसे पुलिस ने पीटकर बुरी हालत कर दी है जब युवक की हालत खराब होने लगी तो उसे ईलाज कराकर उसके घर छोड़ दिया गया । और प्रतिदिन थाने आने को कहा गया। जिसके बाद से युवक के परिजन पुलिस की इस गुंडई से डरे सहमे हुए हैं। यह पूरा वाक्या एक सप्ताह पहले का है जिसमे शनिवार को सुबह पुलिस ने अंशो बाई पति घसीटा की रिपोर्ट पर इस युवक को थाने लेकर आई और बेरहमी से इस युवक के साथ मारपीट की जिससे युवक का पिछला भाग (कमर के नीचे) छिल गया है।

आपको यह भी बता दें कि सिहोरा पुलिस के चार थानों में सिहोरा थाना, मझौली, और खितौला थाना, एवम मझगवां में टीआई नही हैं यहां एसआई ही प्रभारी हैं और यहाँ के एसडीओपी के जाने के बाद यहां की पुलिस बेलगाम हो गई है। वर्तमान में मझौली थाना प्रभारी एसआई अशोक तिवारी है जिन्होंने युवक को चोरी के आरोप में दो दिनों तक लॉकप बन्दकर बेरहमी से पीटा , जिससे युवक की दोनों पिछवाडे बुरी तरह से जख्मी है , पिटाई से युवक की हालत खराब हुई तो उसका ईलाज करवा कर उसे घर छोड़ गए।

न एसडीओपी न टीआई, चार थाने खाली
वर्तमान में सिहोरा पुलिस अनुविभागीय कार्यालय के पांच थानों में सिर्फ गोसलपुर में ही टीआई पदस्थ हैं बाकी पिछले कई महीनों से सिहोरा थाना, मझौली, खितौला, और मझगवां थाना एस आई ही थाना प्रभारी के प्रभार पर हैं जबकि सिहोरा के एसडीओपी अशोक तिवारी के स्थान्तरित होने के बाद से ही सिहोरा एवम मझौली थानों में एसआई अपनी मर्जी से ही सर्चिंग करते हैं और जिसे जब चाहें प्रताड़ित कर रहे हैं ऐसे ही एक मामले में सिहोरा पुलिस ने शहर की किराना दुकान में लगी आग की रिपोर्ट दर्ज करने में उल्टे ही पीड़ित को डराने लगे थे जिसके बाद शिकायत तो दर्ज की गई लेकिन अभी तक पुलिस इस मामले में कोई सुराग नही जुटा सकी है।