26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#MP_sumitra_valmiki : सांसद सुमित्रा का छलका दर्द, प्रशासन कर रहा है उपेक्षा, खोला मोर्चा

सांसद सुमित्रा का छलका दर्द, प्रशासन कर रहा है उपेक्षा, खोला मोर्चा  

less than 1 minute read
Google source verification
MP sumitra valmiki

MP sumitra valmiki

जबलपुर. राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को जिम्मेदार ठहराते इसकी शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से की है। पत्रिका से बातचीत में सुमित्रा ने कहा कि आम लोगों की सुनवाई नहीं होती। कलेक्टर न फील्ड पर निकलते हैं और न जनप्रतिनिधियों की सुनते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उनके प्रति व्यवहार उपेक्षापूर्ण है। इससे वे बहुत आहत हैं। पहले ऐसा नहीं था।

सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की शिकायत

योग दिवस पर भी हुई उपेक्षा

सांसद ने सवाल उठाया कि सुमित्रा की उपेक्षा हो रही है या फिर पद की। योग दिवस के मुख्य आयोजन के दिन भी उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। गैरीसन मैदान में बैठने के लिए प्रथम पंक्ति में स्थान नहीं दिया। इसके कारण वे पीछे बैठ गई थीं। इससे पहले उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी के स्वागत के लिए उन्हें गुलदस्ता तक नहीं दिया गया। यह तो अच्छा था कि वे अपने साथ बुके लेकर गईं थीं। वरना लज्जित होना पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन लम्बे समय से उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है।