
adventure sports
adventure sports : एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं वाले बरगी की लगातार अनदेखी हो रही है। बरगी का पायली द्वीप खूबसूरती के मामले में मालदीव से कम नहीं है। बरगी डैम में एक से बढ़कर एक रमणीय स्थल हैं। यहां के टापुओं को हनुवंतिया की तर्ज पर संवारने के सपने दिखाए गए थे। आठ साल पहले यहां झील महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संया में पर्यटक आए थे। बरगी में दोबारा झील महोत्सव का आयोजन नहीं हो सका।
जानकारों का मानना है कि जबलपुर को पर्यटन हब बनाने के लिए यहां पर्यटन को बढ़ावा देने आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना होगा। पर्यटकों को रमणीय टापुओं की सैर कराई जा सकती है।
पर्यटक बरगी की वादियों में क्रूज की सवारी करने आते हैं। खास अवसरों पर बरगी बांध की लहरों के बीच खुशनुमा पल बिताने आने वालों की संया बढ़ जाती है। वॉटर स्कूटर, मैकेनाइज्ड बोट, स्पीड बोट की सवारी का भी जमकर लुत्फ उठाते हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार बरगी बोट क्लब से सालाना 2 करोड़ के लगभग आय हो रही है। लेकिन यहां वाटर स्पोर्ट्स के विस्तार के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। जबकि हनुवंतिया की ऐसी ही वादियों को संवारने लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का काम जारी है।
बरगी पर्यटन का बड़ा केन्द्र है। स्थानीय और आसपास के पर्यटक आम दिनों से लेकर छुट्टियों पर बड़ी संया में बरगी पहुंचते हैं। 8 साल पहले यहां झील महोत्सव में प्रतिदिन बड़ी संया में पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर्स गेम का लुत्फ उठाने पहुंचते थे। जानकारों का मानना है की यहां बारिश के चार महीनों के अलावा बाकी समय अगर वाटर स्पोर्ट्स का आयोजन नियमित रूप से हो तो स्थानीय स्तर पर पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
adventure sports : बरगी में पयर्टन के विस्तार के लिए आवश्यक है कि यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स के विस्तार पर काम किया जाए। इसके लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही हर साल झील महोत्सव आयोजित करना होगा।इससे बरगी समेत जबलपुर के अन्य रमणीय स्थलों का प्रमोशन होगा।
Published on:
17 Dec 2024 12:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
