8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP के 26 जिलों में आसमां से टपक रही ठंड, रात का पारा 12 डिग्री से कम

MP news जबलपुर समेत 26 जिलों में रात का पारा 12 डिग्री से कम हो गया।

2 min read
Google source verification
Weather Alert

MP news : बर्फीली हवा से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई। भोपाल, इंदौर समेत ज्यादातर जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। दिनभर सर्द हवा के कारण आसमान से ठंड टपकती रही। इससे पारा गिरा। जबलपुर समेत 26 जिलों में रात का पारा 12 डिग्री से कम हो गया। न्यूनतम दृश्यता ग्वालियर में 0 मीटर तो रीवा एयरपोर्ट पर 50 मीटर रही। सबसे ज्यादा अधिकतम पारा खंडवा में 30.1 और सबसे कम नौगांव में 7.6 डिग्री रहा। पृथ्वीपुर में 14.5 डिग्री तापमान के साथ दिन सबसे सर्द रहा।

MP news : संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई

जबलपुर में अधिकतम पारा 20.8 तो न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई। राजगढ़, गुना, शिवपुरी में कोल्ड-डे और खजुराहो, छतरपुर, नौगांव, टीकमगढ़, निवाड़ी में सीवियर कोल्ड डे से लोग जूझते रहे। भोपाल, ग्वालियर व सागर संभाग में दिन का पारा ज्यादा गिरा, रीवा संभाग के जिलों में पारा चढ़ा है। शनिवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बर्फीली हवा आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।

MP news : रात में तापमान बढ़ा, दिन में बर्फीली हवा ने कंपकंपाया

मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बादलों के चलते शुक्रवार को शहर में रात के तापमान में बढ़त हुई। जबकि, दिन में बर्फ़ीली हवा के चलते पारा पांच डिग्री गिर गया। ठंडी हवा से लोग कांप उठे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जबलपुर सभाग के जिलों में कोहरा छा सकता है। जनवरी के अंत तक कोहरे, शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है।

MP news : बर्फ़ीली हवाएं चल रहीं

बादलों के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। बर्फ़ीली हवा के चलते दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 20.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री कम था। इसके चलते दिन में भी ठंड महसूस हुई। 4-5 किमी की रतार से चली हवा के चलते सुबह-शाम कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब पर बना प्रेरित चक्रवात अब हरियाणा पर सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसके असर से शुक्रवार से जबलपुर सभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आएगी। शनिवार से जबलपुर सहित पूर्वी मप्र में रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।