1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, 46.7 डिग्री तक तपा था मई 1954 का महीना

MP Weather Update : जिले में मई में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। सामान्यत: अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच रहता है।

2 min read
Google source verification

MP Weather Update : जिले में मई में सर्वाधिक गर्मी पड़ती है। सामान्यत: अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री के बीच रहता है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई 1954 को दिन का अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन, इस बार मई की शुरुआत में मौसम बिगड़ा हुआ है। पहले सप्ताह में ही बारिश के समीकरण बन रहे हैं। गुरुवार को जबलपुर में तेज हवा चली। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। 4 मई तक जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में बादल बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

भाजपा पार्षद ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जीता चुनाव, 5 साल के लिए अयोग्य घोषित

MP Weather Update : अरब सागर से आ रही नमी

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से हवा के साथ नमी आ रही है। शुक्रवार से 4 मई तक जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर चलेगा। इस दौरान तेज रफ्तार से हवा व आंधी भी चल सकती है।

MP Weather Update : दोपहर में तेज गर्मी बरकरार

शहर में गुरुवार को बादलों की मौजूदगी के बावजूद दोपहर मे तेज गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। शाम को तेज हवा, बादल और बूंदाबांदी से राहत मिली। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

MP Weather Update : पारा 45 डिग्री से ऊपर

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते दस वर्षों के दौरान मई के महीने में जबलपुर का तापमान अधिकतर 44-45 डिग्री के बीच रहा। सिर्फ 2021 में ही मई महीने में अधिकतम तापमान 41.4 से आगे नहीं बढ़ा।