18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather : एमपी में फिर छा सकते हैं बादल, पश्चिमी विक्षोभ से पारा गिरने के आसार

MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ठंड लगभग गायब हो गई है और दिन में तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है।

2 min read
Google source verification
MP Weather Alert

MP Weather Alert IMD ने जारी किया नया अलर्ट

MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ठंड लगभग गायब हो गई है और दिन में तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो गुरूवार से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान फिर कोहरे और हल्की ठंड का असर रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद 20-22 फरवरी से फिर तापमान बढ़ेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगेगा। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

Horrific accident : हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से चिपट गया ट्रैवलर, 7 लोगों मौत, दो गंभीर

MP Weather : बूंदाबांदी भी संभव

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के रूप में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी सक्रिय है। इसका असर देश के विभिन्न राज्यों के साथ मध्य प्रदेश पर भी पड़ रहा है। 48 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाएंगे। हवा का रुख बदलने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार से ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। हालांकि ज्यादा तेज ठंड पड़ने का अनुमान नहीं है लेकिन इस दौरान सम्भाग में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं।

MP Weather : दिन में लगी गर्मी

शहर में बुधवार को रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री से गिरकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। इससे रात को ठंड कम रही। दिन मे तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। इसके चलते हल्की गर्मी महसूस हुई। सुबह शाम गुलाबी ठंड रही।