7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ambani: शंकराचार्य के दर्शन करने पहुंचे मुकेश अंबानी के ये पुत्र, स्वरूपानंदजी से लिया आशीर्वाद

मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी पहुंचे शारदापीठम, जगद्गुरू शंकराचार्यजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

2 min read
Google source verification
Mukesh Ambanis son Anant Ambani reached Shardapitham and meet swami swarupanandji

Mukesh Ambanis son Anant Ambani reached Shardapitham and meet swami swarupanandji

जबलपुर। प्रसिद्ध उद्योगपति और रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपदानंद के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अनंत ने जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपदानंद के वरिष्ठ शिष्यों और उनके प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।


शारदापीठम पहुंचे अनंत अंबानी
त्रिपुर सुंदरी मंदिर झोतेश्वर आश्रम श्रीधाम से जुड़े सूत्रोंं ने बताया कि शंकराचार्यजी के दर्शन के लिए अनंत अंबानी देर रात द्वारका शारदापीठम पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक अनंत पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। मंदिर में माथा टेकने और द्वारकाधीश की पूजा-अर्चना के बाद वे द्वारका शारदापीठम पहुंचे और जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपदानंद के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी स्वरूपदानंद और अनंत अंबानी ने कुछ देर बातचीत भी की। इस दौरान अनंत अंबानी ने उन्हें धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्याे के बारे में बताया। वे यहां लगभग १० मिनिट तक रुके।


दंडीस्वामी से भी लिया आशीर्वाद
जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपदानंद के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ही अनंत अंबानी ने दंडी स्वामी सदानंदजी से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शंकराचार्यजी के निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द एवं ब्रह्मचारी नारायणानन्द से भी आशीर्वचन प्राप्त किए। अनंत अंबानी ने दंडी स्वामी सदानंदजी से भी धार्मिक चर्चा की। उन्होंने करीब ५ मिनिट तक बातचीत की और फिर यहां से ज्ञाननगर के लिए रवाना हो गए।


चातुर्मास कर रहे हैं शंकराचार्य
गौरतलब है कि जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपदानंद इन दिनों श्री शारदापीठम् - द्वारका में ही हैं। वे यहां चातुर्मास कर रहे हैं। अब चातुर्मास के बाद ही स्वामी स्वरूपदानंद झौतेश्वर आश्रम आएंगे। आश्रम से जुड़े सूत्रों के अनुसार चातुर्मास के बाद श्रीशारदापीठम द्वारका से स्वामी स्वरूपदानंद झौतेश्वर आश्रम आएंगे। इस दौरान स्वामी स्वरूपानंद का जबलपुर के माता बगुलादेवी शक्तिपीठ आने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपदानंद के साथ ही दंडी स्वामी सदानंद, शंकराचार्यजी के निजी सचिव ब्रह्मचारी सुबुद्धानन्द एवं ब्रह्मचारी नारायणानन्द **** उनके अनेक उनके शिष्य भी झौतेश्वर आश्रम और बगुलामुखी शक्तिपीठ आएंगे।

ये भी पढ़ें

image