
Musical journey
जबलपुर। इंटरनेशनल कलाकार संजीत बिरहा, पंकज बिरहा, महेंद्र सिंह लगभग 26 वर्षों से संगीत के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे है। संजीत बिरहा ने सबसे पहले अपना अंतर्राष्ट्रीय टूर 2003 मे किया और फिर ये सिलसिला कभी रुका नही, और 2010 से पंकज बिरहा और महेंद्र सिंह के साथ सफर शुरू हुआ और आज लगभग पूरी दुनिया का संगीत मय सफर होगया है। इन कलाकारों ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शिकागो डेट्रायट डैलस न्यू जर्सी न्यूयॉर्क शहर , लंदन, मलेसिया, साउथ अफ्रीका, केन्या, मॉरीशस, जकार्ता, सिंगापुर, वेस्टइंडीज जैसे सभी बड़े देशों में परफॉर्म किया है हाल ही में समीर दाते और दीपाली सौम्या दाते के साथ अमेरिका के कई शहरों में 2 महीने का टूर के दौरान लगभग 18 कंसर्ट किए हैं।
संजीत बिरहा, पंकज बिरहा, महेंद्र सिंह करा रहे दुनिया की सैर
नामी गायकों के साथ वर्ल्ड टूर
मा रीसिस का 10 दिन का टूर बॉलीवुड के राइटर संदीप नाथ के साथ करके ये कलाकार लौटे हैं। मॉरीशस टूर के दौरान जबलपुर के ही संदीप सक्सेना म्यूजिक डायरेक्टर और भानु ठाकुर साउंड और मिक्सिंग इंजीनियर भी साथ थे, साथ ही संजीत पंकज महेंद्र ने सिंगर उषा मंगेशकर, पद्मश्री सुरेश वाडेकर, विनोद राठौर, साधना सरगम, शैलेंद्र सिंह, पूर्णिमा, मधुश्री, रवि त्रिपाठी, इंडियन आईडल और सारेगामापा के कई नामी कलाकार अभिजित सावंत, संदीप आचार्य, सौरभी देव वर्मा, विनीत, देबोजीत शाह, राजा, तोशी साबरी, इशिता विश्वकर्मा, अभिलिप्सा के साथ परफॉर्म किया है। ग्रुप के कीबोर्ड प्लेयर पंकज बीरहा ने कई पंजाबी फिल्मों मे बैकग्राउंड संगीत दिया है। जिसमें 18 से 20 फिल्मों में बैकग्राउंड संगीत के लिए काम किया है। इन्होंने संगीत की शुरुआत काफी कम उम्र से ही शुरू कर दी थी शुरुआत में जबलपुर में ही देवी जागरण और आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम से अपने संगीतिक सफर का शुरूआत किया और धीरे-धीरे मेहनत करते-करते आज देश-विदेश स्तर पर नाम कमा रहे हैं। जो भारत के साथ-साथ अन्य कई देशों में विश्व स्तर पर अपने संगीत के हुनर को बिखेर रहे हैं ।
जिसमें पंकज बिरहा सिंथेसाइजर अपनी उंगलियों के जादू से लोगों को दीवाना बनाते हैं तो वही संजीत बिरहा और महेंद्र सिंह रिदम सेक्शन में इलेक्ट्रॉनिक ड्रम एंड पैड, ढोलक, तुंबा, कांगो एवं अन्य वाद्य यंत्रों से समां बांध देते हैं।
शहर की पहचान बताना गर्व की बात
भारतीय संगीत और गायकों की दीवानगी देखनी है तो पश्चिमी देशों में जाकर देख सकते हैं। शहर के संगीतकारों और गायकों के साथ वल्र्ड टूर करना, बड़े ही गौरव की बात लगती है। लोग जब हमारा पता पूछते हैं तो हम गर्व के साथ कहते हैं कि हम भारत देश के जबलपुर से आए हैं। स्थानीय के साथ बॉलीवुड के नामी गायकों को भी हम दुनिया भर में म्यूजिक शो के लिए लेकर जा रहे हैं।
- संजीत बिरहा
Published on:
03 Feb 2024 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
