19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mysterious rocks waterfall: रहस्यमयी चट्टानों में गिरता पानी बगदरी की पहचान

जबलपुर जिले का बगदरी वॉटर फॉल करता है लोगों को आकर्षित, प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बनता है

2 min read
Google source verification
bagdari waterfall

bagdari waterfall

जबलपुर। वैसे तो जबलपुर में कई वॉटर फॉल हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर स्थित बगदरी वॉटर फॉल की बात ही निराली है। दो सौ फीट से ज्यादा की गहराई पर गिरता झरने का पानी, तह पर तह जमीं रहस्यमयी चट्टानें और आसपास का जंगल एक अलग ही अनुभव कराता है। ये जितना खूबसूरत दिखाई देता है, उतना ही खतरनाक भी है। शहर से दूर व जंगल में होने के बावजूद सैलानियों की आवाजाही पूरे साल लगी रहती है। बरसात के समय इसकी सुंदरता सबसे ज्यादा निखर जाती है। बगदरी झरना दो श्रृखंला में नीचे गिरता है, अर्थात यहां पर दो छोटे झरने बनते हैं, जो बहुत खूबसूरत लगते हैं। यह झरना छोटा है, मगर पहाड़ के ऊपर से इस झरने को देखने का अनुभव भी अनोखा होता है। यहां का चारों तरफ का वातावरण हरियाली भर है।

चट्टानें ऐसी जमी हैं जैसे किसी ने परत दर परत सजाकर रखी हों
बगदरी फॉल की सबसे बड़ी खासियत और रहस्य ये है कि यहां की चट्टानें आम पहाडिय़ों जैसी बिल्कुल नहीं हैं। यहां आयताकार चट्टानें ऐसी जमी हैं जैसे किसी ने परत दर परत उन्हें सजाकर एक दूसरे के ऊपर रख दिया हो। ऐसी सैकड़ों विशालकाय चट्टानें इस झरने में देखी जा सकती हैं। जब इन पर पानी गिरता है तो आवाज बहुत सुरीली और कर्णप्रिय लगती है। फोटो वीडियो बनाने वाले यहां पूरे दिन शूटिंग करते नजर आते हैं।

फैमिली पिकनिक स्पॉट में शामिल
बगदरी फॉल फैमिली पिकनिक स्पॉट या आउटिंग करने वालों की पहली पसंद है। यहां संडे या अन्य छुट्टियों में लोग बड़ी संख्या में फैमिली के साथ पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। पानी कम होने पर झरने के नीचे भी पहुंचा जा सकता है। किंतु सावधानी पूर्वक ही नीचे जाना चाहिए।

ऐसे पहुंच सकते हैं वाटर फॉल
जबलपुर से करीब 35 किमी दूर पाटन तहसील से आगे घाटी की ओर जाना होता है। जहां एक बोर्ड में बगदरी फॉल जाने का रास्ता बताया गया है। मुख्य मार्ग से उतरकर कच्चे रास्ते से होकर करीब 200 मीटर दूर वाटर फॉल आ जाता है। यहां बगदरी जलप्रपात उसकी खूबसूरत चटटानों को ऊपर खड़े होकर आराम से गिरते झरने का आनंद ले सकते हैं। यहां पर बहुत गहरी खाई है, जहां पानी गिरता है। मगर यहां पर संभलकर कदम बढ़ाने की जरूत है। जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। यहां कई ऐसे हादसे हो चुके हैं।