26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

womans body : बदन पर मिले मात्र अंडर गारमेंट्स, इस बुरे हाल में मिली यह महिला

एलपीआर नहर में एक महिला की लाश उतराती हुई मिली, शरीर पर थे नाममात्र के कपड़े, दुराचार की आशंका****

less than 1 minute read
Google source verification
naked womans body was found in LPR canal

naked womans body was found in LPR canal

जबलपुर। महिलाओं से दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वहशी दरिंदे औरतों के साथ ऐसी हैवानियत कर रहे हैं कि दुष्कर्म के बाद प्राय: उनकी हत्या भी कर डालते हैं। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब शहर से सटी एक नहर में महिला की लगभग नग्न लाश मिली। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुराचार करने के बाद हत्या कर दी गई है। महिला की पहचान हो गई है। वह बरेला थाने के पीछे रहती थी और पिछले मंगलवार से लापता थी।


पांच-छह दिन पुराना है शव
खमरिया के रिठौरी गांव के समीप एलपीआर नहर में एक महिला की लाश उतराती हुई मिली। शव को निकालकर देखा गया तो मृतका की पहचान भी हो गई। यह महिला बरेला की रहनेवाली थी। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।


मंगलवार से लापता था महिला
थाना स्टाफ ने बताया कि एलपीआर नहर में एक महिला का शव उतराने की सूचना मिलने पर होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला। शव काफी फूला हुआ था और बदन में नाममात्र के कपड़े थे। एसआई के अनुसार महिला की पहचान हो गई है। वह बरेला थाने के पीछे रहती थी और पिछले मंगलवार से लापता थी। उसके पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी बरेला थाने में दर्ज कराई थी।


दुराचार के बाद हत्या की आशंका
वैसे आशंका यह भी जताई जा रही है कि शायद नहर में नहाते वक्त वह उसमें गिर गई हो हालांकि पुलिस के विशेषज्ञ दुराचार के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। बदन पर कपड़े न होने के कारण यह आशंका बलवती हो रही है हालांकि अधिकृत रूप से पुलिस पीएम रिपोर्ट के इंतजार की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें

image