26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि 2019: गरबा के सबसे फेमस गाने, सुनते ही कदम झूमने लगते हैं- देखें लिस्ट

new garba 2019 gujarati garba songs, navratri special garba 2019 dandiya song, hot garba girls, garba songs, Gujarati Raas Garba

2 min read
Google source verification
garba.jpg

new garba 2019

जबलपुर/नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना सब अपनी अपनी परंपरा अनुसार करते हैं। बंगाल की काली पूजा और गुजरात का गरबा देखने देश दुनिया से लोग पहुंचते हैं। वहीं दशहरा देखने के लिए जबलपुर से अच्छा शहर कोई और नहीं होता है। पिछले कुछ सालों में यहां दशहरा के साथ गरबा भी फेमस हुआ है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाले रास गरबा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। गरबा को लेकर अभी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लडक़े लड़कियां ड्रेस से लेकर डांडिया खरीदने बाजार पहुंचने लगे हैं। वहीं सबसे ज्यादा यदि किसी चीज पर ध्यान दिया जाता है तो वो है गरबा के गाने।

READ MORE-navratri 2019 start date: कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, कब पड़ेगी अष्टमी?







ये गाने पारंपरिक होने के साथ ही फिल्मी धुनों पर आधारित होते हैं। इन्हें सुनने से गरबा के प्रतिभागी स्वयं ही नाचने लगते हैं। गरबा के लेटेस्ट गानों की बाजार व इंटरनेट में भरमार है। लेकिन पुराने गानों का भी क्रेज बरकरार है। पत्रिका का रास गरबा पूरे महाकोशल में प्रसिद्ध है। इसमें शामिल होने व देखने वालों की भीड़ सबसे ज्यादा होती है। यहां पर गरबा के दौरान बजाए जाने वाले गाने सबसे अच्छे माने जाते हैं।

READ MORE-

म्यूजिक पर खास ध्यान
शहर में होने गरबा में तकरीबन गुजरात जैसा ही नजारा बन जाता है। गरबा और डांडिया में बेहतर प्रदर्शन के लिए युवा अभी से डांस म्यूजिक ट्रैक के सिलेक्शन में जुट गए। नए और पुराने गुजराती गीतों के टॉप-10 सूची तैयार की जा रही है। युवा खासा जोर गुजराती गाने के साथ ही उनके आधुनिक संगीत से सजे नए ट्रैक को दे रहे है। इसमें फ्यूजन और डांस ट्रैक युवाओं की पहली पसंद है।

READ MORE-दशहरा दिवाली में खूब जगमगाएगा पूरा प्रदेश, नहीं होगी अब बिजली गुल, न छाएगा कहीं अधियारा

ये है चुनिंदा 10 गुजराती गरबा गानें
1. नवरात्र नवेली
2. प्रदवेथी पाली मनु नेरु
3. रामतो भांतें जय
4. हिचको अम्बा तानो संभलाएं
5. सोनना गरबा रुपानो गरबा
6. अंबेमानो घमर घदनलियो
7. तरनेतरना रे अमे मेले ज्ञाता
8. मां तेरो गरबो झकमझोल
9. झूले झूले छे गरबानी मानये
10. पटनाणी शाहेरणी नायर पद्मानी

READ MORE- नवरात्रि 2019 : इन देवियों की गुप्त आराधना से दुश्मन टेक देंगे घुटने, अमीर बनने की मनोकामना होगी पूरी

अहमदाबाद-सूरत से शॉपिंग
गरबा के लिए लोग नवरात्र सेलिब्रेशन की शॉपिंग गुजरात से कर रहे है। अहमदाबाद-सूरत से विशेष परिधान के साथ ही ज्वेलरी खरीदी जा रही है। ये सब कुछ गरबा के दौरान खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए किया जा रहा है। गुजराती समाज के युवाओं ने बताया कि उन्होंने गुजरात से गरबा का खास पारंपरिक परिधान बुक किया है। इस परंपरागत परिधा को डिजाइनरों ने नए जमाने के हिसाब से बनाया है। इसमें ड्रेस में परंपरा के साथ ही आधुनिक रंग भी है। युवतियों ने डे्रस के साथ मैच करते हुए गरबा के लिए खास ट्रेडिशनल ज्वेलरी भी खरीदी है।