12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवरात्रि स्पेशल : जबलपुर की त्रिपुर सुंदरी व बंगाली देवी के घर बैठे करें लाइव दर्शन

नवरात्रि स्पेशल : जबलपुर की त्रिपुर सुंदरी व बंगाली देवी के घर बैठे करें लाइव दर्शन  

2 min read
Google source verification
Tripur Sundari

Tripur Sundari

जबलपुर. संस्कारधानी के प्रमुख देवी मंदिर में स्थापित त्रिपुर सुंदरी और बंगाली देवी के अब घर बैठे दर्शन हो सकते हैं। जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट एनआइसी ने इन दोनों मंदिरों को ऑनलाइन कर दिया है। लोग दर्शन के साथ आरती को भी वर्चुअल देख सकते हैं। मांग आने पर दुर्गा पंडाल व अन्य मंदिरों को भी ऑनलाइन किया जा सकता है। संस्कारधानी में त्रिपुर सुंदरी देवी का खास महत्व है। शहर के आखिरी छोर भेड़ाघाट के समीप तेवर में स्थित इस मंदिर का आजादी के आंदोलन से भी कनेक्शन है। अंग्रेजों भारत छोड़े आंदोलन से पहले कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन यहां पर हुआ था। इसी अधिवेशन में ेनेताजी सुभाषचंद्र बोस कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे हालांकि बाद में इस्तीफा दे दिया था।

रियल टाइम प्रसारण

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आशीष शुक्ला ने बताया कि इस सुविधा का बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। इन मंदिरों में सुबह और शाम को आरती के समय दर्शन करने वाले ज्यादा रहते हैं। दोनों मंदिरों के रियल टाइम दर्शन प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पंडाल और अन्य मंदिरों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।

कोरोना काल में किया था प्रयोग
इससे पहले ऐसा प्रयोग कोरोना काल में किया जा चुका है। कोरोना कर्फ्यू और कई तरह की पाबंदियां होने के कारण आम भक्तों के लिए देवी मंदिरों और पंडालों को वेबकास्ट किया गया था। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि कई ऐसे असहाय व वृद्ध हैं जो मंदिर तक नहीं जा सकते, उनके लिए खासतौर से यह प्रयोग किया गया है। लेकिन कोई भी प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट 'जबलपुर डॉट एनआइसी डॉट इन' पर क्लिक कर लोग मोबाइल और कम्प्यूटर में देवी दर्शन कर सकते हैं। लोग दोनों पहर की आरती में वर्चुअली शामिल हो रहे हैं।