जानकारी के अनुसार रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न करने के उद्देश्य से रिटेल ऑपरेशन, ई-कॉमर्स, टूरिज्म जैसे कोर्स शुरू करने की तैयारी चल रही है। ये क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं और इनमें कुशल युवाओं की मांग भी अधिक है। रिटेल ऑपरेशन, बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, ई-कॉमर्स ऑपरेशन, पर्यटन और अस्पताल संचालन के साथ ही लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को जोडकऱ पाठ्यक्रमों को शुरू किया जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।