11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान- अंजान नंबर से आ रहे अश्लील वीडियो कॉल,आप भी हो सकते हैं शिकार

साइबर क्राइम का नया पैटर्न, अश्लील वीडियो कॉल कर लोगों को शिकार बना रहीं खूबसूरत महिलाएं..

2 min read
Google source verification
video.png

जबलपुर. तेजी से बदल रहे तकनीकी युग में साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती के तौर पर सामने आया है। साइबर क्राइम में लिप्त आरोपी नए नए तरीकों से वारदातों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। अब साइबर अपराधियों ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नया तरीका खोजा है। जिसके जरिए शातिर हसीनाओं की मदद से लोगों को शिकार बनाया जा रहा है।

अश्लील वीडियो कॉलिंग के जरिए ब्लैकमेलिंग

महंगे गिफ्ट आइटम्स, पिन कोड जानकर ठगी और सोशल नेटवर्किंग साइड के जरिए पहले दोस्ती और फिर प्यार का झांसा देकर ठगी करने के मामले तो आपने कई बार सुने होंगे लेकिन अब ये तरीके साइबर अपराधियों के लिए पुराने हो चुके हैं। साइबर क्राइम करने वाले शातिर अपराधी अब एक नए तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ये तरीका है अश्लील वीडियो कॉलिंग का, अश्लील वीडियो कॉलिंग कर लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। इसमें खूबसूरत लड़कियां अंजान नंबर से शिकार की तलाश करती हैं और वीडियो कॉलिंग करती हैं। जैसे ही सामने वाला शख्स वीडियो कॉल उठाता है तो सामने मौजूद साइबर अपराधी उसका स्क्रीन शॉट ले लेता है। जिसमें युवती की अश्लील हरकत के साथ स्क्रीन पर फोन उठाने वाले शख्स की तस्वीर भी नजर आती रहती है। बस इसी तस्वीर को हथियार बनाकर फिर उस शख्स से पैसों की डिमांड की जाती है और कई बार बदनामी के डर से लोग साइबर ठगों के शिकार बन जाते हैं।

प्रशासनिक अधिकारी भी बने शिकार

राज्य साइबर सेल के एसपी अंकित शुक्ला ने साइबर क्राइम के इस नए तरीके के बारे में बताते हुए कहा कि अश्लील वीडियो कॉलिंग के जरिए एक प्रशासनिक अधिकारी को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई थी। अधिकारी अपने घर पर परिवार के साथ थे तभी उनके पास अंजान नंबर से एक वीडियो कॉल आया और जब उन्होंने कॉल अटेंड किया तो सामने एक लड़की अश्लील हालत में बैठे हुए थे। वो कुछ समझ पाते इससे पहले ही लड़की ने स्क्रीन शॉट ले लिया और उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। एसपी अंकित शुक्ला ने ये भी बताया कि दिल्ली और नोएडा में बैठे साइबर अपराधी इस पूरे रैकेट को चला रहे हैं जिसमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं।

देखें वीडियो- एसआई पति को प्रेमिका के साथ पकड़ने पर पत्नी ने ली जमकर रिमांड