25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोड इंजीनियरिंग में बड़ी खामी, घाटी में यू टर्न और तेज ढलान

डीएसपी ट्रैफिक ने एएसपी को सौंपी रिपोर्ट, एनएचएआई को सुधार के लिए लिखा पत्र  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 7 Jun 2020, 10:14 PM IST

जबलपुर। बरगी थानांतर्गत रमनपुर घाटी में शनिवार को हुए हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-7 की बड़ी खामी सामने आई। फोरलेन के निर्माण में कोशिश की गई थी कि एक्सीडेंट वाले प्वाइंट न के बराबर हों, लेकिन यहां एनएएचआई बड़ी चूक कर गया। यहां पर अंधा मोड़ होने के साथ ही लगभग 200 मीटर की तेज ढलान है। मोड़ के बायीं ओर खाई है। यहां 20 से अधिक स्पीड होने पर एक्सीडेंट की आशंका रहती है। यातायात डीएसपी संतोष कोल ने घटनास्थल की जांच के बाद ट्रैफिक एएसपी को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।

ट्रैफिक डीएसपी संतोष कोल ने एएसपी अगम जैन को रिपोर्ट में बताया कि एनएच-7 पर रमनपुर घाटी ब्लैक स्पॉट बन चुका है। यहां आए दिन हादसा हो रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद सोमवार को ट्रैफिक एएसपी अगम जैन भी घटनास्थल का निरीक्षण करने जाएंगे। डीएसपी की रिपोर्ट एनएचएआई को भी भेजी गई है।
ये थी घटना-

चार जून से रमनपुर घाटी पर खराब ट्रक से एक-एक कर तीन ट्रक टकरा गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। चारों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट में यह बतायी खामी-

-घटनास्थल पर ऊपर से नीचे की ओर 200 मीटर की लम्बी ढलान है।
-यहां यू आकार का अंधा मोड़ है। 20 से अधिक की स्पीड होने पर वाहन मोडऩे में परेशानी आती है।

-अचानक यू-टर्न आने से वाहन चालक बायीं तरफ खायी में पलट जाने के डर से दाहिने तरफ से लम्बा टर्न लेने की कोशिश में डिवाइडर की तरफ वाहन करते हैं।
-बायीं तरफ रोड गार्ड रेल्स भी नहीं लगाया गया था। इस कारण दाहिने की ओर डिवाइडर से वाहन टकरा जाता है।

-वाहन में क्षमता से अधिक लोडिंग होने से ढलान पर न तो स्टेयरिंग कट पाता है और न ही ब्रेक लग पाता है।
दुर्घटन रोकने का ये दिया गया सुझाव-

-यहां दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र का बोर्ड (संकेतक) लगाया जाए।
-यहां अंधा मोड़ यू टर्न का संकेतक बोर्ड लगाया जाए।

-स्पीड कम करने के लिए ढलान पर रम्बल स्ट्रिप जो रोड पेंट से बनाया गया है उसकी ऊंचाई 75 एमएम की होनी चाहिए।
-50 मीटर की दूरी में दो रम्बल स्ट्रिप होना चाहिए।

-यू टर्न की चौड़ाई कम से कम 10 फीट और बढ़ानी होगी। इससे वाहन मुडऩे में आसानी होगी।

डीएसपी की रिपोर्ट में वहां रोड इंजीनियरिंग की खामी सामने आई है। मैं भी घटनास्थल का निरीक्षण करने जाऊंगा। एनएचएआई को भी एक रिपोर्ट भेजी गई है। इस खामी को दूर करने के लिए लिखा गया है।
अगम जैन, ट्रैफिक एएसपी