4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

10 रुपए में महंगे होटल जैसा खाना, यहां खोली जा रही सबसे सस्ती रसोई

लोगों को 10 रुपए में मिल सकेगा भरपेट भोजन, चार स्थानों में रसोई खोलने की तैयारी

2 min read
Google source verification
foods.png

full food thali

जबलपुर। यात्री, जरूरतमंद, इलाजरत मरीजों के परिजन, श्रमिकों को दस रुपए में भर पेट खाना मिलेगा। खाना गुणवत्तायुक्त, स्वादिष्ट, सेहतमंद हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। गोकुलदास धर्मशाला के बाद अब नगर के चार और स्थानों पर दीनदयाल रसोई खोलने का निर्णय लिया है। जिससे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व सरकारी अस्पताल जैसे भीड़ वाले इलाकों में लोगों खाना मिल सके। योजना के तहत राशन से लेकर सब्जी व अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सहभागिता करने समाजसेवी, धार्मिक, स्वयंसेवी संगठन, ठेकेदार, बिल्डर व उद्योगपतियों से संपर्क किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान निगम की रसोई संचालित करने में 82 संगठनों ने सहभागिता की थी। इसके साथ ही पीडीएस से भी आवश्यकता के अनुसार राशन उपलब्ध कराया जाएगा।

यात्री, भर्ती मरीजों के परिजन, श्रमिकों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

दानदाता आगे आएं
दीनदयाल रसोई योजना के तहत चार और स्थानों पर रसोई शुरू करने को लेकर बुधवार को जिला स्तरीय समन्वय व अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने निगम सीमा में चार उपयुक्त स्थल चिह्नित करने निर्देशित किया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बड़े सरकारी अस्पतालों के आसपास की जगह को प्राथमिकता दी जाए। जिन स्थलों के आसपास लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है।

सामाजिक-धार्मिक संगठनों को जोड़ें
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि रसोई का संचालन करने सामाजिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक व गैर सरकारी व स्वयं सेवी संस्थाओं को जोड़ा जाए। ताकि कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो सके। इसे लेकर उन्होंने उद्योग विभाग व सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों, दानदाताओं से चर्चा करने का
निर्देश दिया।

पीडीएस के राशन का भी उपयोग
बैठक में बताया कि शासन की ओर से प्रति व्यक्ति के हिसाब से पांच रुपये की अनुग्रह राशि रसोई का संचालन करने वाली संस्था को दी जाएगी। इसी के साथ संस्था को पीडीएस के गेहूं,चावल का आबंटन भी जरूरत के अनुसार किया जाएगा। फिलहाल गोकुलदास धर्मशाला में दीनदयाल रसोई का संचालन किया जा रहा है। बैठक में नगर नियुक्त आयुक्त अनूप कुमार सिंह व अन्य अधिकारी शामिल थे।

सम्भावित स्थल, जहां खुलेगी रसोई
5 हजार लोगों की आईएसबीटी से आवाजाही
5 सौ लोगों की वर्तमान में आईएसबीटी में आवाजाही
8 सौ लोगों का रोजाना जिला अस्पताल आना-जाना
35 सौ लोगों की मेडिकल अस्पताल में लोगों की आवाजाही