29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की इस बड़ी फैक्ट्री में हुई छेडख़ानी, सेक्शन से भागी महिला कर्मचारी

चार्जमैन ने दो महिला कर्मचारियों से अश्लील हरकतें कीं, फैक्ट्री में मच गया हंगामा

2 min read
Google source verification
OFK jabalpur: misdeed by chargeman

OFK jabalpur: misdeed by chargeman

जबलपुर. देश की एक बड़ी आर्डिनेंस फैक्ट्री के एक कर्मचारी की करतूत ने हर किसी को शर्मसार कर दिया। इस कर्मचारी ने फैक्ट्री की ही दो महिला कर्मचारियों से ऐसी बदसलूकी की कि उन्हें अपने सेक्शन से ही भागना पड़ा। कर्मचारी की करतूत जब सामने आई तो अन्य कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया।

ओएफके में हुई छेडख़ानी
ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) के ए-१२ सेक्शन में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक चार्जमैन ने दो महिला कर्मचारियों से अश्लील हरकतें कीं। उन्हें भागकर सेक्शन से बाहर आना पड़ा। घटना की सूचना पर लेबर यूनियन और सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने चार्जमैन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला कर्मियों की लिखित शिकायत के बाद फैक्ट्री प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


ये है मामला
फैक्ट्री सूत्रों ने बताया कि ओएफके के क्वालिटी (क्यूू) ४ सेक्शन में चार्जमैन चार्जमैन तुषार हाजरा गुरुवार को ए-१२ सेक्शन पहुंचा। यहां नई भर्ती की गई महिलाओं की तैनाती की गई है। एक महिला कर्मचारी अपने बनाए हुए जॉब गिन रही थी, तभी चार्जमैन ने उससे अश्लील हरकत की। महिला कर्मचारी ने साथी कर्मचारी को बुलाया तो चार्जमैन ने उसके साथ भी हरकत की। इससे सेक्शन की महिला कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया। इस बीच सुरक्षा कर्मी वहां पहुंचे। चार्जमैन को सुरक्षा विभाग ले गए। महिला कर्मचारियों ने फैक्ट्री प्रशासन के साथ ही यौन उत्पीडऩ कमेटी से भी शिकायत की है। ओएफके के संयुक्त महाप्रबंधक एचके पैकरा ने बताया कि महिला कर्मचारियों ने चार्जमैन के खिलाफ लिखित शिकायत में अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। यौन उत्पीडऩ कमेटी से रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


फैक्ट्री में हंगामा
लेबर और सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने घटना को गंभीर मानते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा, महिला कर्मचारियों के साथ एेसी हरकत उनके मनोबल को गिराती है। लेबर यूनियन के रामप्रवेश, अरनब दासगुप्ता, शरद अलवाल, धनजी सिंह और सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के आनंद शर्मा, अजय चौहान, मुकेश विनोदिया और अमित चौबे ने चार्जमैन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Story Loader