1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरानी रंजिश में पहले गोली चलाई फिर एसिड से जलाया

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, उधर एसिड से झुलसे युवक की हालत स्थिर

less than 1 minute read
Google source verification

image

awkash garg

Aug 13, 2016

firing in land dispute

firing in land dispute

जबलपुर. डेढ़ साल पहले हुए विवाद के चलते गुरुवार देर रात युवक पर फायरिंग और एसिड अटैक किया गया। यह बात ग्वारीघाट पुलिस की जांच में सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापामारी की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। इधर एसिड अटैक से झुलसे युवक की हालत में सुधार है।

पुरानी पीपी कॉलोनी निवासी संतोष पटेल पेशे से ड्राइवर है। उसका डेढ़ साल पूर्व बबलू पंडित से विवाद हो गया था। तब से बबलू उससे रंजिश रखने लगा था। गुरुवार देर रात संतोष भाई मुन्ना के साथ घर लौट रहा था। दोनों बाइक से थे। वे लाल कुआं के पास पहुंचे ही थे कि वहां साथियों के साथ घात लगाकर बैठे रमाकांत दुबे उर्फ बबलू पंडित ने संतोष पर फायरिंग कर दी। संतोष झुक गया, जिस कारण गोली उसके बगल से निकल गई। इसके बाद रमाकांत ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे संतोष झुलस गया। वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया, तभी उसके भतीजे राजेन्द्र और रतन वहां पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। घायल अवस्था में संतोष सीधे ग्वारीघाट थाने पहुंचा, जहां पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया और आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader