20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक कहानी, जीजा से प्रताडि़त साली ने तोड़ा दम, फिर जो हुआ…

भूख और ऊपर से बीमारी की हालत में प्रतिभा ने दम तोड़ दिया, उसके जीजा पर प्रताडऩा के आरोप हैं

2 min read
Google source verification

image

neeraj mishra

Dec 16, 2016

moksh

moksh

जबलपुर। मानवता को शर्मसार करने वाला एक घटनाक्रम सामने आया है। पति से अलग होकर एक महिला अपनी बहन के पास रहने लगी। जिससे बहन का पति उसे और अपनी पत्नी को प्रताडि़त करने लगा। ऐसा दर्द दिया कि दोनों बहन खाना तक के लिए मोहताज हो गईं। ऐसे में महिला की मौत हो गई। बहन के पास अंतिम संस्कार करने के लिए कोई इंतजाम नहीं था। ऐसे में कुछ समाजसेवियों ने उसकी मदद की।

यह है मामला

प्रतिभा का विवाह 1994 में छिंदवाड़ा निवासी शिक्षक अजय से हुआ। शुरूआत में तो सब ठीक था। लेकिन बाद में दोनों में झगड़ होने लगे। वर्ष 2010 में तलाक केस चलने लगा। इसी दौरान प्रतिभा अपनी जबलपुर निवासी बहन कल्पना के पास रहने लगी। कल्पना के पति अशोक कुमार इरीगेशन विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

ऐसे शुरू हुई प्रताडऩा

मोक्ष संस्था के संस्थापक आशीष ठाकुर ने बताया कि अशोक को प्रतिभा का उसके घर में रहना रास नहीं आया। इससे वह दोनों बहनों को प्रताडि़त करने लगा। मानसिक प्रताडऩा के साथ मारपीट भी होने लगी। दोनों बहने बेबस होकर अशोक की यह हकरतें सहती रहीं। प्रताडऩा इतनी बढ़ गई कि दोनों बहनें बीमार रहने लगीं।

ऐसे हुई मौत

तीन दिन पहले अशोक ने घर का बिजली कनेक्शन कटवा दिया। खाना न मिलने और बीमारी की हालत में प्रतिभा ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद बहन कल्पना उसका शव लेकर रात भर घर में बैठी रही। सुबह होने पर उसने पड़ोसियों को मौत की सूचना दी।

मोक्ष संस्था ने की मदद

पड़ोसियों की सूचना पर मोक्ष संस्था के सदस्य कल्पना के घर पहुंचे। उन्होंने पहले प्रतिभा के पिता छिंदवाड़ा निवासी विजय कुमार (81) से संपर्क किया। पिता के आने के बाद प्रतिभा का अंतिम संस्कार करवाया। इस दौरान मोक्ष संस्था के अशीष ठाकुर, आराधना चौहान, बिन्दु पाण्डेय, नीरज मिश्रा, प्रदीप सुलेरे, अंकित मालवीय, कैलाश पटेल, प्रशांत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

image