19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिज्जा बर्गर नूडल्स नहीं खाएंगे इस इस शहर के लोग, खाई कसम

पिज्जा बर्गर नूडल्स नहीं खाएंगे इस इस शहर के लोग, खाई कसम  

2 min read
Google source verification
pizza burger banned in india mp

pizza burger banned in india mp

जबलपुर। आधुनिक दिनचर्या और खानपान के चलते लोगों की सेहत खराब हो रही है। फास्ट फूड की दीवानगी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सात्विक भोजन लोगों को बोरिंग लगने लगा है। जबकि रासायनिक खाद्य पदार्थ अब ज्यादा अच्छे माने जाने लगेे हैं। यही कारण है कि लोग नई नई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। बच्चों की सेहत पर भी बहुत बुरा असर हो रहा है। पिज्जा बर्गर, चाइनीज नूडल्स आदि ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो ज्यादा खाने पर मोटापे के साथ बीमारियां भी गिफ्ट में देते हैं। इनसे जितनी दूरी की जाए वह अच्छा है। इसी बात को लेकर रविवार को जबलपुर के हजारों बच्चों ने फास्ट फूड न खाने की कसम खा ली है। भारतीय खानपान के शौकीन इसे अच्छी पहल बता रहे हैं।

news fact-

आचार्य विद्यासागर संयम स्वर्ण महोत्सव
डेढ़ हजार बच्चों ने लिया फास्ट फूड नहीं खाने का संकल्प

यहां लिया संकल्प
आचार्य विद्यासागर के संयम स्वर्ण महोत्सव के तहत रविवार को लाखा भवन चरहाई में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन डेढ़ हजार युवाओं और बच्चों ने फास्ट फूड नहीं खाने का संकल्प लिया। आर्यिका माता ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्पों से उन्हें संस्कारित किया। आर्यिका दृढ़मति माता ने प्रवचन में कहा, आचार्यश्री के संयम स्वर्ण महोत्सव की सार्थकता बच्चों के खान-पान पर संयम है। ऐसे आहार में प्रत्यक्ष रूप से हिंसक सामग्रियों का उपयोग होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी नहीं है।

इससे पहले बाल अक्षराभिषेक में 3 से 12 वर्ष के बच्चे और दोपहर में प्रतिभा सम्मान में 13 से 25 वर्ष के बच्चे और युवा शामिल हुए। प्रतिभा स्थली की छात्राओं ने हिंदी भाषा के प्रोत्साहन पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। आर्यिका दृढ़मति माता और मृदुमति माता के ससंघ सान्निध्य में अनुष्ठान शुरू हुआ। दिगम्बर जैन पंचायत सभा, गणेश प्रसाद वर्णी पाठशाला एवं जैन नवयुवक महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सतेंद्र जैन जुग्गू, सनत जैन, संजय कश्मीर, अमित पड़रिया, प्रदीप जैन, गौरव जैन और शुभम जैन मौजूद थे। सोमवार सुबह 8 बजे विद्वत संगोष्ठी और रात में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति होगी।