जिले के बड़वारा तहसील के तहत आने वाले विलायतकला गांव के एक छोटे से किसान परिवार में जन्में वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि सालभर पहले पिता रामचरण तिवारी की मौत हो गई थी। पूरा परिवार शोक में डूबा था। इसी बीच उन्होंने पिता की मौत पर शोक करने की बजाय उनकी याद में पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने पेड़ लगाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि जब तक आदमी जिंदा रहता है तभी तक लोग उसको याद रखते है। मरने के बाद सभी इंसान को भूल जाते हैं लेकिन पेड़ को कोई नहीं भूलता। तेरहवीं के दिन जितने लोगों से भी गांव में पेड़ लगवाए, सभी पेड़ आज भी जीवित हैं। मरने के बाद उनकी आंख किसी का सहारा बने, इसके लिए नेत्रदान कराया।