1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनामी अपराधी है ये बड़ा बिजनेसमैन, रिएल एस्टेट, ऑटोमोबाइल का है लंबा-चौड़ा कारोबार

एमपी पुलिस को बिजनेसमैन के साथ ही उसके पुत्र की भी तलाश

2 min read
Google source verification
Police declare reward on the famous businessman and his son arresting,most wanted criminal in india,most wanted man ,most wanted businessman,five star hotel collapse case ,five star hotel collapse case in jabalpur,hotel collapse case ,jabalpur hotel collapse case,kemtani hotel collapse case ,hotel collapse case in mp,hotel collapse case  in jabalpur,police wanted for owner in hotel collapse case,police wanted for mahesh kemtani in hotel collapse case,kemtani group jabalpur,kemtani builders,shubh motors,jabalpur police,credai jabalpur,Jabalpur,

file photo

जबलपुर। शहर के एक बड़े कारोबारी को कइ दिनों से ढूंढ रही पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने केमतानी ग्रुप के मालिक के साथ ही उसके पुत्र के पकड़े जाने पर भी 5 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया। इसके साथ ही रिएल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और दवा के कारोबार से जुड़े महेश केमतानी और उसके बेटे आशीष केमतानी की मुश्किलें बढ़ गइ है। केमतानी ग्रुप के तिलवारा रोड पर निर्माणाधीन फाइव स्टार होटल की इमारत गिरने के बाद से दोनों पिता-पुत्र फरार है। पुलिस लंबे समय से दोनों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है, लेकिन वे हर बार उन्हें चकमा देने में कामयाब हो जाते है।

2 की मौत और 23 हुए थे घायल
केमतानी ग्रुप द्वारा तिलवारा रोड पर अपनी रिएल एस्टेट साइट के पास ही कौशल्या ग्रेंड नाम से पांच सितारा होटल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण कार्य के दौरान बरती गइ लापरवाही के चलते 16 अप्रैल को इमारत का एक हिस्सा भराभराकर जमीन पर गिर गया था। इस हादसे में निर्माण कार्य में लगे 2 मजदूरों की मौत हो गइ थी। 23 मजदूर घायल हुए थे। इनमें से कइ को गंभीर चोटे आयी है, जिनका अभी भी उपचार जारी है। इस मामले में पुलिस ने केमतानी ग्रुप के महेश केमतानी सहित उसके पुत्र आशीष केमतानी, आर्किटेक्ट शैलेष नेमा, अभिनव मिश्रा सहित 6 लोगों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। जिला प्रशासन द्वारा भी मामले की जांच कराइ जा रही है।

कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत
निर्माणाधीन होटल की इमारत गिरने के बाद से फरार पिता-पुत्र ने मप्र हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट अग्रिम जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया। इसके बावजूद महेश केमतानी और आशीष केमतानी ने न न्यायालय में सरेंडर किया और न पुलिस के पास। पुलिस जांच में केेमतानी की आखिरी मोबाइल लोकेशन नागपुर मिली थी। उसके मुंबई भागने का संदेह भी जारी किया गया था। पुलिस की टीम दोनों जगह पर गइ। लेकिन अभी तक हाथ खाली है।

सम्पत्ति की जुटाई जा रही जानकारी
इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने दोनों की चल और अचल सम्पत्ति की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस की मानें, तो आशीष और महेश केमतानी पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते, तो उनकी सम्पत्ति कुर्क कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Story Loader