3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारात से लौट रहे युवकों की बाइक की टक्कर, दूल्हे के भाई सहित तीन की मौत

शादी की खुशियां मातम में बदली

2 min read
Google source verification
horrible accident two Bikers killed in road crash,road accident in mp,road accident in narsinghpur ,road accident in national highway,accidents on national highways in india,road accident,road accident in jabalpur narsinghpur road,road accident in india,crime,recent bike accident in madhya pradesh,Jabalpur,jabalpur police,narsinghpur,

Horable Accident in Narsinghpur-Jabalpur Road, 2 Bikers killed

जबलपुर/कटनी। शुक्रवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गइ। कुशवाहा समाज की एक बारात शुक्रवार को झुकेही आयी थी। शादी के बाद तीन बाराती बाइक से घर लौट रहे थे। लेकिन वे जैसे ही घटना बड़वारा थानांतर्गत ग्राम पठरा के पास केशरीनंदन धर्मकांटा के सामने पहुंचे, किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी किबाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार कइ फीट दूर जाकर गिरे। इस घटना में बाइक सवार तीनों युवक की मौके पर ही हो गइ। मृतक में दूल्हे का भाइ भी शामिल है। जैसे ही यह बात परिजनों को पता चला करुण-रुद्रण शुरू हो गया।

चंदिया से झुकेही आयी थी बारात
पुलिस के अनुसार उमरिया जिले के चंदिया से कुशवाहा समाज की एक बारात शुक्रवार को झुकेही आयी थी। जहां, शादी के बाद देर रात को दूल्हे का भाइ अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 54 एमबी 4048 पर चंदिया जाने के लिए रवाना हुआ। रात के करीब 3 बजे बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने केशरीनंदन धर्मकांटा के पास टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गइ। मृतकों के नाम मुकेश पिता गुलाब कुशवाहा, बाबू पिता मंजीत कुशवाहा और सुरेश कुशवाहा है। सभी चंदिया के रहने वाले बताए जा रहे है।

भारी वाहन से टक्कर की आशंका
पुलिस के अनुसार टक्कर बेहद जोरदार थी। मौके पर जब्त की गइ बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। युवकों के शव बाइक से काफी दूर गिरे मिले है। मौके की स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइक सवारों को किसी भारी वाहन ने टक्कर मारी है। दुर्घटना के वक्त की वाहन की रफ्तार भी काफी तेज होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में भी पतासाजी की जा रही है।

इधर, स्लीमनाबाद में पलटा ट्रक
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह एक आयशर ट्रक पलट गया। ट्रक में कइ लोग सवार थे। दुर्घटना में करीब 20 लोग घायल हुए है। जिन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां, उनका उपचार जारी है।

Story Loader