
12 जून को प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी शंखनाद, इस बार चुनाव में कांग्रेस लगाएगी हिंदुत्व का तड़का
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तौयारियों को लेकर सूबे में 15 महीने की सरकार चलाने वाली कांग्रेस एक बार फिर सत्ता प्राप्ति के लिए कमर कस चुकी है। इसी के चलते कांग्रेस अपने कई स्टार चेहरों को मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी कर रही है। चुनावी शंखनाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जरिए 12 जून से कराया जा रहा है। प्रियंका गांधी के जरिए कांग्रेस का खास फौकस महाकौशल क्षेत्र साधना है। इसी के चलते प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे का रोड मैप तैयार कर लिया गया है।
पार्टी के सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी के इस दौरे में कांग्रेस द्वारा हिन्दुत्व का तड़का भी लगाया जाएगा। वे यहीं से प्रदेश के विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद भी करेंगी, जिसे कांग्रेस की ओर से 'शंखनाद विजय 2023' नाम दिया गया है।
हिंदुत्व के तड़के से चुनावी शंखनाद
खास बात ये है कि, इस चुनावी शंखनाद का आगाज करने से पहले प्रियंका गांधी मां नर्मदा का आशीर्वाद लेंगी। साथ ही, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए विशेष पूजा करते हुए इलेक्शन कैंपेन का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी यहां भेड़ाघाट पर कांग्रेस नेताओं के साथ पूजा करेंगी। पूजा के बाद प्रियंका गांधी रोड शो में शामिल होंगी।रोड शो जबलपुर के बीच शहर से निकाला जाएगा। कांग्रेस द्वारा सुनिस्चित किये जा रहे रोड शो के मेप में इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि, रोड शो शहर के अंतर्गत आने वाली हर विधानसभा से होते हुए गुजरे।
महाकौशल पर कांग्रेस का फोकस
यहां करीब दो किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल होने के बाद प्रियंका गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। करीब 4 घंटे जबलपुर में रुकेंगी। दौरे के जरिए कांग्रेस 2018 के परिणाम दोहराने की कोशिश करेंगी। क्योंकि, पिछले चुनाव के दौरान कांग्रेस को महाकौशल में बड़ी बढ़त हासिल हुई थी। 38 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 24 सीटें और बीजेपी को 13 सीटें हासिल हुई थीँ। इस इलाके में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर कांग्गेस ने जीत हासिल की थी।
Published on:
22 May 2023 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
