13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Proud Woman Images: महिला दिवस पर कर दी देह दान, ये महिलाएं बनीं प्रेरणा

महिला दिवस पर कर दी देह दान, ये महिलाएं बनीं प्रेरणा

2 min read
Google source verification
Proud Woman Images.jpg

Proud Woman Images

जबलपुर। महिला दिवस पर एक ओर जहां नारी सशक्तिकरण, सम्मान और उनके स्वाभिमान की रक्षा आदि पर चर्चाएं हो रहीं थीं, वहीं दूसरी ओर नारी के समर्पण त्याग का जीवंत उदाहरण देखने मिला। जहां शहर की दो महिलाओं ने समस्त नारी समाज को प्रेरणा देने वाला नेक कार्य किया। उनके इस कार्य की पूरे शहर में चर्चाएं हो रही हैं। दरअसल संस्कारधानी जबलपुर की समाजसेवी प्रतिष्ठा द्विवेदी और प्रीति तिवारी ने मेडिकल स्टूडेंट्स को स्टडी के लिए अपनी बॉडी डोनेट करने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने नियमानुसार संकल्प पत्र भरकर जिला कलेक्टर को सौंप दिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों महिलाएं शहर में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेती हैं और नारी सशक्तिकरण पर बेबाकी से अपनी बात भी रखती हैं।

lali koshta IMAGE CREDIT: lali koshta

नश्वर काया शोध में आए काम, संकल्प हमारा देह का दान
महिलाएं आज की तारीख में हर क्षेत्र में बुलंदी पर हैं। गांव, कस्बा या फिर शहर हो, हर जगह नारी पुरुषों के बराबर तो कहीं एक कदम आगे ही खड़ी नजर आ रही है। कहीं संघर्ष कर अपने घर को चला रही है तो कहीं गांव की प्रधानी कर पूरे गांव की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लिए हुए है। इतना ही नहीं आज प्रतिष्ठा द्विवेदी और प्रीति तिवारी ने देहदान कर समाज सेवा के क्षेत्र में भी वह कर दिखाया, जिसे सिर्फ सोचा ही जा सकता है, करना हर किसी के वश की बात नहीं है।

इन साहसी महिलाओ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दोनों महिलाओ ने कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के समक्ष अपना देहदान संकल्प पत्र देकर समाज में अपनी अलग जगह बनाते हुए दूसरों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कहा कि मानवता के लिए किया गया अंगदान, नेत्रदान और देहदान महादान है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में शोध और चिकित्सा शिक्षा के लिए देहदान करने वालों और उनके और परिजनों का आभार जताते हुए ये पुनीत कार्य को पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।