
जबलपुर। रेलवे ने दशहरा उत्सव से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। बोनस के रुप में उन्हें 78 दिन का इससे पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के मंडल जबलुपर, भोपाल और कोटा के 48 हजार से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिला है। इन कर्मचारियों के बीच 85 करोड़ रुपए बंटे हैं।
जानकारी के अनुसार दशहरा और दिवाली पर्व के उपलक्ष्य में रेलवे ने 85 करोड़ 6 लाख रुपए का भुगतान किया हैं, जिसमें वैगन रिपेयर वर्कशॉप, कोच पुनर्मरम्मत वर्कशॉप में कार्य करने सहित कुल 48946 रेल कर्मचारी हैं। कुल 48946 कर्मचारियों को बोनस मिलने से चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
लॉकडाउन में सेवा का फल मिला- पश्चिम मध्य रेलवे के जनरल मैनेजर सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों ने यात्री और माल सेवाओं के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था भी सुधरी है।
उन्होंने कहा कि वास्तव में, रेल कर्मचारियों ने लॉकडाउन अवधि के दौरान भी भोजन, उर्वरक, कोयला और अन्य वस्तुओं जैसी आवश्यक वस्तुओं का बिना रुके संचालन किया हैं।
ऐसे बंटा बोनस
कोटा मण्डल के 12489 कर्मचारियों को 21 करोड़ 84 लाख रुपए
भोपाल मण्डल के 13993 रेलकर्मियों को 24 करोड़ 25 लाख रुपए
जबलपुर मण्डल के 17769 रेलकर्मियों को 30 करोड़, 81 लाख 14 हजार रुपए
पमरे मुख्यालय में कार्यरत 997 रेलकर्मियों को 1 करोड़ 76 लाख रुपए
कोटा वर्कशॉप में कार्यरत 1967 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 32 लाख 54 हजार रुपए, भोपाल वर्कशॉप में कार्यरत 1731 रेलकर्मियों को 3 करोड़ 7 लाख रुपए
Updated on:
05 Oct 2022 04:39 pm
Published on:
05 Oct 2022 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
