8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपहरण, आबरू पर हमले से सहमा सिहोरा 

सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, मझगवां  व मझौली थाना में हत्या, हत्या का प्रयास, दुराचार के अपराधों में बढ़ोत्तरी

2 min read
Google source verification

image

sudarshan@123 kumar

Dec 14, 2016

10 year old girl was raped, the accused arrested

10 year old girl was raped, the accused arrested

सिहोरा। सिहोरा पुलिस संभाग के अंतर्गत आने पांच थाने सिहोरा, खितौला, मझौली, गोसलपुर और मझगवां में वर्ष 2016 में गंभीर अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, बलात्कार के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में गंभीर अपराधों के मामले दोगुने हो गए हैं। अपराधों में बढ़ोत्तरी का कारण थानों में पुलिस बल की कमी होना बताया जा रहा है।

एसडीओपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक जनवरी से 30 नवम्बर 2016 तक हत्या के 18, हत्या का प्रयास 11, अपहरण 54, बलात्कार 33 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2015 में संबंधित अपराधों की संख्या 10, 09, 33 और 23 थी। तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो हत्या के 8, हत्या के प्रयास 02, अपहरण 21 तथा बलात्कार के 10 अपराधों की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि सामान्य अपराधों की रोकथाम में पांचों थानों की पुलिस सफल रही है। गृह भेदन, साधारण चोरी, वाहन चोरी तथा अन्य भादंवि के अपराधों में कमी आई है। बीते वर्ष में गृह भेदन के 59, साधारण चोरी 17, वाहन चोरी 22 तथा अन्य भादंवि के 1275 मामले दर्ज हुए। इस वर्ष 30 नवम्बर की स्थिति में संबंधित अपराधों के 51, 13, 18, 889 मामले दर्ज हुए। बीते वर्ष की तुलना में गृह भेदन 08, साधारण चोरी 04, वाहन चोरी 04 तथा अन्य भादंवि के 386 अपराधों के कम मामले दर्ज हुए।

सिहोरा थाने में बल की कमी

सिहोरा पुलिस संभाग के सबसे बड़ा थाना सिहोरा स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। थाना में मौजूद स्टाफ स्वीकृत से आधा है। मालूम रहे कि थाने की सीमा से संभाग के बाकी चारों के बीचोंबीच सिहोरा थाने में प्रधान आरक्षक के 07, आरक्षक के 14 पद रिक्त हैं। अनुविभाग मुख्यालय में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय, उपजेल तथा उपकोषालय होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहती है। बल की कमी के कारण नगर के व्यस्तम चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों में जहां चैक प्वाइंट की सख्त आवश्यकता है, वहां बल की कमी के चलते पुलिस मौजूद नहीं रहती।

सिहोरा, खितौला, गोसलपुर, मझगवां व मझौली थाना में 1 जनवरी से 30 नवम्बर तक दर्ज अपराध
हत्या 18
हत्या का प्रयास 11
लूट01
अपहरण54
बलात्कार33
बलवा10
गृह भेदन51
साधारण चोरी13
पशु चोरी03
वाहन चोर18
अन्य अपराध889
कुल योग 1101


इनका कहना है कि

जिन अपराधों के मामले में बढ़े हैं वे सामाजिक हैं। ऐसे अपराध अपसी रंजिश और तात्कालिक कारणों से घटित होते हैं। इन पर अंकुश लगाने पुलिस बल का हस्तक्षेप नहीं होता। आने वाले साल में इन अपराधों अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। थानों में पुलिस बल की कमी को दूर करने उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है।
डीएल तिवारी, एसडीओ सिहोरा

ये भी पढ़ें

image