
dirty photo of girlfriend
जबलपुर। एक युवक की प्रेमिका की दूसरे से सगाई हो गई। जिससे आहत प्रेमी युवक ने युवती से बदला लेने के लिए फेसबुक का सहारा लिया और उसके मंगेतर के नाम से एकाउंट बनाकर उसके साथ पूर्व में खींची गईं फोटो को एडिट कर गंदी तस्वीरों में बदल दिया। जिन्हें फर्जी फेसबुक एकाउंट में पोस्ट कर चैटिंग करने लगा। युवती को वो हर हाल में पाना चाहता था। हालांकि युवती की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
युवती से बदला लेने के लिए मंगेतर की बनाई फर्जी फेसबुक आइडी
साइबर सेल ने आरोपी को किया गिरफ्तार
युवती से बदला लेने के लिए युवक ने उसके मंगेतर की फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। उसके बाद युवती से चैटिंग करने लगा। वह युवती और उसके मंगेतर को दो साल से जानता था। उसने युवती के साथ पूर्व में खींचे गए अपने फोटो को मार्फ कर फर्जी फेसबुक आइडी पर पोस्ट करने लगा। युवती के मंगेतर को अपने नाम की फर्जी फेसबुक आइडी बनाए जाने की जानकारी हुई, तो उसने स्टेट साइबर सेल में धारा 469, 201 भादंवि 66-सी आइटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कराया।
एसपी अंकित शुक्ला ने बताया कि धमापुर निवासी नीलेश रैकवार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की जांच निरीक्षक विपिन ताम्रकार और एसआई रितु उपाध्याय की टीम को सौंपी गई। टीम ने पहले आरोपी की फेक आईडी बंद कराई। इसके बाद तकनीकी विवेचना के आधार पर आरोपी कटनी मुड़वारा निवासी अभिलाष निषाद को गिरफ्तार किया। वह मुडवारा में किराने की दुकान चलता है। आरोपी ने बताया कि वह युवती को दो साल से जानता है। इसी बीच युवती की शादी नीलेश रैकवार से तय हो गई। इससे उसे धक्का लगा। उसने शादी तुड़वाने के लिए अपने पुराने फोटो मार्फ कर फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर पोस्ट करने लगा।
Published on:
26 Aug 2020 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
