
जबलपुर में है ऋषि कपूर का ननिहाल, नर्मदा से था लगाव, सडक़ और ट्रैफिक पर निकला था गुस्सा
जबलपुर। बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर ऋषि कपूर का आज सुबह निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड शोकमग्र हो गया है साथ ही उनके फैंस में भी दुख की लहर दौड़ गई है। ऋषि कपूर चॉकलेटी हीरो से लेकर एक सशक्त अभिनेता के तौर पर जाने जाते थे। उनकी हर फिल्म में उनका नया रूप देखने मिला करता था। ऋषि कपूर का जुड़ाव मप्र से विशेष तौर पर रहा है। वे अक्सर नर्मदा नदी की लहरों को याद करते हुए बचपन की यादों में खो जाया करते थे। मप्र के जबलपुर में उनका ननिहाल है। जहां वे आते रहते थे। साल 2017 में वे अंतिम बार यहां आए थे। एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादों को ट्विटर पर फोटो के साथ शेयर भी किया था। उनके मामा प्रेमनाथ का परिवार अब भी जबलपुर में रहता है।
ये किया था ट्वीट
होशंगाबाद एक समारोह में शामिल होने आए थे। जिसके बाद उन्होंने अपना अनुभव व यादों को ट्विटर पर शेयर भी किया। उल्लेखनीय है कि उनके नाना जबलपुर निवासी रहे हैं, उनकी मां का बचपन भी नर्मदा तट पर ही गुजरा है। ऋषि कपूर नर्मदा का वैभव देखकर खुद को नहीं रोक पाए और एक फोटो क्लिक कर ही ली। फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए ऋषि ने लिखा-
यानि - पुराने यादें ताजा हो गईं नर्मदा नदी होशंगाबाद में। मेरे नाना इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस राय बहादुर करतार नाथ मल्होत्रा का बचपन जबलपुर मप्र में बीता। ऋषि के ट्विटर पर बहुत से लोगों ने रि-ट्वीट भी किया है। लोगों ने उनके नर्मदा को नर्बदा लिखे जाने पर भी ट्वीट किया है।
मुख्यमंत्री पर आश्चर्य किया, ट्रैफिक को कोसा
ऋषि कपूर जब समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल से होशंगाबाद जा रहे थे, तो इस दौरान रास्ते में उन्हें भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा लोगों से चर्चा के दौरान कहा 'भोपाल से आते वक्त मुझे ट्रैफिक का सामना करना पड़ा जो कि मेरे लिए एक बहुत ही भयानक अनुभव था। विडंबना की बात यह है कि यह सड़क बुदनी जो कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निर्वाचन क्षेत्र है उससे गुजरती है।
Published on:
30 Apr 2020 11:45 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
