28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हॉस्टल के बाथरूम में मिला RJ का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

जबलपुर।  मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हॉस्टल में रह रही रेडियो जॉकी (आरजे) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव हॉस्टल के बाथरूम में मिला। हॉस्टल संचालक द्वारा उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

Prem Shankar Tiwari

Dec 23, 2015


जबलपुरमदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्ल्स हॉस्टल में रह रही रेडियो जॉकी (आरजे) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव हॉस्टल के बाथरूम में मिला। हॉस्टल संचालक द्वारा उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार कटनी माधवनगर में रॉय कालोनी निवासी जयपाल कलपानी की बेटी प्रीति कलपानी (21) जबलपुर में एक रेडियो चैनल में आरजे है। वह आरसी गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 102 में रहती थी। उसके साथ चार अन्य छात्राएं भी रहती हैं।

शाम 6.30 बजे वह बाथरूम में गई तो काफी देर तक नहीं लौटी। कमरे में रहने वाली मेघना गत्तू ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने दौड़कर संचालक दीपक अग्रवाल को बताया। दरवाजा तोड़ा गया तो वह पानी से भरी बाल्टी में औधे मुंह पड़ी थी। बताते हैं कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे।