
rss chief mohan bhagwat
जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (rss) के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत (rss chief mohan bhagwat ) तीन दिन जबलपुर में रहेंगे। मोहन भागवत के जबलपुर दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वे प्रबुद्धजनों के सम्मेलन, कुटुंब प्रबोधन में परिवार मिलन कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (rashtriya swayamsevak sangh) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिन के लिए जबलपुर (jabalpur) आ रहे हैं। इसे लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है। मोहन भागवत 18 से 20 नवंबर के बीच विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसमें प्रबुद्धजनों का सम्मेलन, कुटुंब प्रबोधन में मुख्य शिक्षक स्तर से ऊपर के पदाधिकारियों के परिवार मिलन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कोरोना में स्थगित हो गया था महाकौशल का कार्यक्रम
महाकौशल प्रांत का यह बड़ा आयोजन कोरोनाकाल में स्थगित कर दिया गया था। अब देश के विभिन्न भागों में प्रांतवार संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के तय कार्यक्रम हो रहे हैं। मोहन भागवत छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) से सीधे मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के जबलपुर पहुंचेंगे।
ऐसा है कार्यक्रम
मोहन भागवत 18 नवंबर को सुबह जबलपुर पहुंचेंगे। महानगर समेत महाकौशल प्रांत (mahakaushal prant) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। दूसरे दिन 19 नवंबर को मानस भवन में प्रबुद्धजनों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सामाजिक समरसता को लेकर राष्ट्रहित में पूरे समाज को कैसे सामने आना चाहिए। इस तरह के विषयों पर चर्चा हो सकती है। अंतिम दिन 20 नवंबर को जबलपुर के एमएलबी स्कूल परिसर में वे कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। संघ प्रमुख मुख्य शिक्षक के स्तर से ऊपर के पदाधिकारियों के परिवारों से भी मिलेंगे।
Updated on:
17 Nov 2022 04:29 pm
Published on:
17 Nov 2022 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
